
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
समाजवादी पार्टी कार्यालय गुलाब बाड़ी लोहिया भवन पर बाबा संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्यों का वाचन कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना, मौलिक कर्तव्यों तथा संविधान में निहित आदर्शों, मूल्य एवं उद्देशिका के बारे में अवगत कराया गया। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारा सर्वोच्च मार्गदर्शक है। प्रत्येक निर्णय, प्रत्येक कार्य तथा प्रत्येक कदम संविधान की भावना के अनुरूप होना चाहिए। सपा नेताओं ने कहा कि वर्तमान की भारतीय जनता पार्टी की सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है लेकिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता संविधान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। समाजवादी पार्टी संविधान के साथ छेड़छाड़ कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि इस मौके पर समाजवादी पार्टी की महिला जिलाअध्यक्ष श्रीमती सरोज यादव, जिला उपाध्यक्ष जेपी यादव, अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष रामकरन यादव, जिला उपाध्यक्ष ओ पी पासवान, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य बलराम मौर्य, पूर्व मंत्री अमृत राजपाल, बाबूराम गौड, शिक्षक सभा के महासचिव घनश्याम यादव, जिला सचिव सीताराम यादव, पंकज यादव, वीरेंद्र यादव, शशिकांत, आदि लोग उपस्थित रहे।