महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
अयोध्या कैंट शहर में स्टेशन रोड पर सड़क धंसने का मामला
घटना भाजपा कार्यालय के पास की है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया।
सपा सांसद अवधेश प्रसाद मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
उन्होंने सड़क धंसने को सीधे भ्रष्टाचार से जोड़कर देखा।
आरोप लगाया कि निर्माण में लाखों-करोड़ों रुपये का गबन हुआ।
कहा कि महज एक साल में सड़क खराब होना गुणवत्ता पर सवाल उठाता है।
धंसी सड़क को मिट्टी डालकर छुपाने का भी आरोप लगाया।
स्टेशन रोड को अयोध्या का प्रमुख मार्ग बताते हुए लापरवाही पर सवाल उठाए।
राम पथ निर्माण कार्य में भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
चेतावनी दी कि सत्ता में आने पर पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होगी।