महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
रामनगरी अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के संभावित पुनर्गठन और उसमें राम मंदिर आंदोलन से जुड़े परिवारों तथा स्थानीय संतों को शामिल किए जाने की मांग को लेकर सनातन रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी ने की प्रेस वार्ता में मुकुंद माधव त्रिपाठी ने कहा कि यदि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बदलाव होता है तो उसमें अयोध्या के प्रतिष्ठित संतों और राम मंदिर आंदोलन में योगदान देने वाले परिवारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उनका कहना था कि ट्रस्ट में बाहरी लोगों के बजाय स्थानीय संत-महंतों को जिम्मेदारी दी जाए। उन्होंने रंगमहल के महंत रामशरण दास, महंत वासुदेवाचार्य स्वामी विद्या भास्कर और राम बल्लभ कुंज के अधिकारी राजकुमार दास जैसे संतों को ट्रस्ट में शामिल करने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान जिन परिवारों ने अपने परिजनों का बलिदान दिया, उन्हें भी ट्रस्ट में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।
