समय,सेहत और संबंधों का कोई दाम नहीं होता,
इनके अनमोल होने का कभी ऐलान नहीं होता।
जब तक साथ रहते हैं, हम कद्र नहीं पहचानते,
खोने के बाद ही इनके मोल को हैं जानते।
समय की हर धड़कन में जीवन का पैगाम होता है,
बीता हुआ लम्हा फिर कभी न हमारे नाम होता है।
जो आज मिला है, उसे कल पर मत टालना,
वक्त की कीमत समझो, हर पल को सँभालना।
सेहत है तो जीवन में हर रंग सुहाना है,
इसके बिना खुशियों का महल भी वीराना है।
धन-दौलत से फिर से बहुत कुछ खरीदा जा सकता है,
पर खोया हुआ स्वास्थ्य लौटाना आसान नहीं होता है।
संबंधों की खूबसूरती विश्वास से निखरती है,
अपनों की अहमियत मुश्किल घड़ी में दिखती है।
रिश्तों को अहंकार की आग में कभी जलने न देना,
जो दिल से जुड़े हों, उन्हें कभी बिछड़ने न देना।
न समय को गँवाना,न सेहत को भुलाना,
न अपनों के रिश्तों को कभी ठुकराना।
किशन ये तीनों नेमतें हैं,इनकी कद्र करते रहना,
खोने से पहले ही इनका सम्मान करते रहना।
