महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या.
अध्यात्म की नगरी अयोध्या में राम की पैड़ी पर क्रीड़ा भारती द्वारा “रन फॉर राम संवाद” का भव्य आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंग, मर्यादा, राष्ट्र निर्माण और सनातन संस्कृति की वैश्विक प्रासंगिकता पर चर्चा की गई।
केंद्रीय खेल राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री ने खेल और अध्यात्म के समन्वय को भारतीय परंपरा की पहचान बताया।
युवाओं से स्वस्थ, अनुशासित और राष्ट्रनिष्ठ जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया गया।
क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष अविनाश और उपाध्यक्ष अभिषेक कौशिक ने 22 फरवरी को मैराथन की जानकारी दी।“रन फॉर राम” मैराथन प्रातः 5 बजे से प्रारंभ होगी।
लगभग 42 किलोमीटर की यह दौड़ 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर आयोजित की जाएगी।
देश के विभिन्न राज्यों से हजारों प्रतिभागी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और ओलंपियन इसमें शामिल होंगे।
आयोजकों के अनुसार यह केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आस्था, ऊर्जा और राष्ट्रभाव का महोत्सव है।