महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
रुदौली विधानसभा के विधायक रामचंद्र यादव से 24 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी।
ठग ने विधायक के मोबाइल नंबर पर फोन कर खुद को मवई निवासी अमित कुमार बताया।
फोनकर्ता ने दावा किया कि उसके पिता का मुंबई में निधन हो गया है और शव को घर लाने के लिए एम्बुलेंस की जरूरत है।
आरोपी ने एम्बुलेंस में डीजल डलवाने के नाम पर विधायक से 18 हजार रुपये की आर्थिक मदद मांगी।
इसके अगले दिन दोबारा फोन कर 6 हजार रुपये की अतिरिक्त मदद मांगी गई।
विधायक के सहयोगी विकास कुमार ने विधायक के कहने पर फोन-पे के माध्यम से दो बार में कुल 24 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
बाद में जब विधायक की ओर से शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मवई में अमित कुमार के घर जाने की तैयारी हुई तो ठगी का खुलासा हुआ।
जांच में पता चला कि न तो किसी व्यक्ति की मृत्यु हुई थी और न ही गांव में अमित कुमार नाम का कोई व्यक्ति मिला।
इसके बाद विधायक के सहयोगी विकास कुमार ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
पुलिस से मामले में एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया है।
