पेज 3 न्यूज़
नई दिल्ली। रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास लगी भीषण आग में 400-500 झुग्गियां जलकर खाक हो गई हैं। एक व्यक्ति की मौत हुई है। शुरुआती जानकारी में आया है कि आग से एलपीजी सिलेंडर एक बाद एक फटे जिससे आग और भड़क गई। अग्निशमन विभाग ने बताया कि उसे रात करीब 10.56 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद 15 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। घटना में एक बच्चा भी घायल हुआ है, उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा दिया गया। कई एलपीजी सिलेंडर फटने से आग और भड़क गई और निवासियों में दहशत फैल गई। इलाके से धुएं का घना गुबार उठता देखा गया, जबकि स्थानीय लोग अपना सामान बचाने और सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे।
वक्त कभी किसी का सगा नहीं
वक्त का पहिया कैसे करवट बदल लेता है - हम खुद अपने ही पुराने और आज के वक्त का विश्लेषण...
