महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
27 मार्च को होने वाले रामनवमी मेले की तैयारियों का जायजा लेने एडीजी जोन प्रवीण कुमार अयोध्या पहुंचे।
मंदिर परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
सुरक्षा बलों को ड्यूटी के लिए विशेष ब्रीफिंग दी गई।
डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने तैयारियों की जानकारी दी।
रामनवमी को अयोध्या का अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन बताया गया।
लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए।
भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष प्लान और रूट डायवर्जन लागू किया गया।
पूरे क्षेत्र को जोन और सेक्टर में बांटकर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई।
राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन समेत प्रमुख मंदिरों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था।
सीसीटीवी निगरानी, पार्किंग व्यवस्था, सरयू घाटों पर एसडीआरएफ और जल पुलिस की तैनाती सुनिश्चित।