महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
अयोध्या राम मंदिर पर हमले की साजिश के आरोपी अब्दुल रहमान की फरीदाबाद की नीमका जिला जेल में हत्या।
घटना रविवार देर रात जेल बैरक के अंदर हुई, जिससे जेल सुरक्षा पर सवाल।
मृतक अब्दुल रहमान अयोध्या के इनायतनगर थाना क्षेत्र के मजनाई गांव का निवासी था।
रात करीब 10:30 बजे बैरक में विवाद के बाद मामला हिंसक झड़प में बदला।
सह-कैदी अरुण चौधरी ने नुकीली, पत्थरनुमा वस्तु से हमला किया।
हमले में अब्दुल रहमान गंभीर रूप से घायल हो गया।
जेल प्रशासन ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
पुलिस ने आरोपी कैदी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
अब्दुल रहमान को मार्च 2025 में गुजरात एटीएस और हरियाणा एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था।
जांच एजेंसियों का दावा था कि वह राम मंदिर पर हमले की साजिश में शामिल था और उसके पास से विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी।