महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
रामलला को साक्षी मानकर राम मंदिर परिसर में तमिलनाडु के जोड़े ने किया विवाह,
तमिलनाडु से आए एक श्रद्धालु जोड़े ने अनोखा संकल्प पूरा किया।
इस जोड़े ने वर्षों पहले व्रत लिया था कि जब राम मंदिर बनेगा, तभी वे विवाह करेंगे।
रामलला का भव्य मंदिर तैयार होने पर जोड़ा अयोध्या पहुंचा।
मंदिर परिसर में पवित्र वातावरण में विवाह संपन्न हुआ।
दूल्हे ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरकर जीवनभर साथ निभाने का वचन दिया।
तमिलनाडु से आए लगभग 350 श्रद्धालुओं के दल ने भी दर्शन और पूजन किया।
यह विवाह भक्ति, आस्था और भगवान श्रीराम के प्रति देशभर की अटूट श्रद्धा का प्रतीक बनी।