
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
रामपथ पर बने डिवाइडर पर लगने वाली रेलिंग को लेकर अयोध्या का व्यापारी समाज सर्व समाज नाराज होकर राम जन्मभूमि गेट के सामने विरोध जताया गया और प्रशासन से तीन बिंदु की मांग की
1-राम मंदिर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या धाम व फैजाबाद नगर की आवागमन की कनेक्टिविटी एकदम बंद है जिसे आम जनमानस को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है बस ही एकमात्र साधन है जो कभी-कभी बंद भी रहता है इसको बहाल किया जाए या गोल्फ कार्ट की दूरी बढ़ाया जाए
2-बाहर के ठेले वाले व बैटरी रिक्शा वाले इनका सत्यापन कराया जाए जो मनमाना किराया लेकर व दर्शनाथियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं जिससे अयोध्या का आम व्यापारी बदनाम होता है जो पूरी अयोध्या की ट्रैफिक व्यवस्था को ध्वस्त किए हैं इसको सही किया जाए
3-डिवाइडर के बीच में रेलिंग ना लगाया जाए जिससे अयोध्या धाम के व्यापारी व नागरिक दो भागों में बट जाए कभी भी किसी भी समय कोई आपदा के समय दोनों पटरी में लोग आसानी से आ जा सके