
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या। राजभवन गवर्नर हाउस, लखनऊ में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष अयोध्या शिवेंद्र सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर शिवेंद्र सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। भेंट के दौरान जनप्रतिनिधित्व, ग्रामीण विकास एवं स्थानीय स्वशासन से जुड़े विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई। शिवेंद्र सिंह ने क्षेत्र की समस्याओं और विकास से संबंधित मुद्दों से लोकसभा अध्यक्ष को अवगत कराया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं की भूमिका को सशक्त करने पर जोर दिया।
शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।