
रायपुर गौ न्याय महोत्सव 2025 इस वर्ष एक अलग ही रंग और अत्यंत भव्यता के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
महोत्सव के मुख्य आकर्षण रहे अनिकेत कृष्णा शास्त्री जी महाराज तथा श्री गोपाला नन्द सरस्वती जी, जिन्होंने मंच से गौ माता को राज्य माता घोषित करने तथा गौ-हत्या पूर्णतः बंद करने की मांग मुखर रूप से रखी। उनके संबोधन ने उपस्थित श्रद्धालुओं और समाज के विभिन्न वर्गों पर गहरा प्रभाव छोड़ा।
इस तीन दिवसीय महोत्सव में पंचगव्य एवं गौ-मय उत्पादों के विषय में विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें गौ आधारित औषधि, कृषि एवं दैनिक उपयोगी वस्तुओं की उपयोगिता और निर्माण संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई।
सूत्रों के अनुसार, लगभग 15,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने महोत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल और प्रभावशाली रहा।
गौ न्याय महोत्सव 2025 ने सामाजिक चेतना, गौ-संरक्षण और पारंपरिक भारतीय मूल्यों के प्रति जनभागीदारी को एक नई दिशा प्रदान की।
महोत्सव के आयोजक श्री आदेश सोनी जी, श्री सूर्यांश सुसोदिया, श्री आनंद पाठक जी एवं सभी गौ-सेवको के द्वारा श्रद्धालुओं के प्रति आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में गोदड़ी वाला धाम की महंत अम्मा मीरा देवी, समाजसेवी इंद्रलाल सचदेवा, सतीश थोरानी, अमर दिग्वानी, सुशील केसवानी, महेश हरजानी एवं ईश्वर कोडवानी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।