• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Friday, November 13, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi News

पूर्वी दिल्ली में भाजपा की विशाल पदयात्रा, 20 हजार से अधिक कार्यकर्ता हुए शामिल

by Page 3 News International Desk
November 5, 2026
in Hindi News
0
पूर्वी दिल्ली में भाजपा की विशाल पदयात्रा, 20 हजार से अधिक कार्यकर्ता हुए शामिल
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

अर्जुन राम मेघवाल, हर्ष मल्होत्रा और विनय सहस्रबुद्धे ने कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले—लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बनाना बंद करे विपक्ष

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ विशाल पदयात्रा निकाली। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में करकड़ी मोड़ से निर्माण विहार तक आयोजित इस पदयात्रा में 20 हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। दिल्ली भाजपा प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे और दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

पदयात्रा में कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब इसका अगला हिस्सा निर्माण विहार पहुंच गया, तब भी अंतिम हिस्सा करकड़ी मोड़ पर ही था। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ राजनीतिक दबाव बनाने तथा आंदोलनों के माध्यम से अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। पार्टी की ओर से लोगों के बीच इस संबंध में पैम्फलेट भी वितरित किए गए।

चुनाव आयोग पर आरोपों के समर्थन में प्रमाण नहीं: अर्जुन राम मेघवाल

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल चुनाव आयोग के खिलाफ लगातार आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उनके समर्थन में कोई ठोस प्रमाण सार्वजनिक नहीं किया गया है। यदि विपक्ष को आयोग की कार्यप्रणाली पर आपत्ति है तो उसे लोकतांत्रिक और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत अपनी बात रखनी चाहिए, न कि राजनीतिक प्रदर्शनों और दबाव की राजनीति का सहारा लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से मिलने के लिए बड़ी संख्या में सांसदों को ले जाना और इसके बाद राष्ट्रपति भवन तक मार्च करना विपक्ष की राजनीतिक रणनीति को दर्शाता है। राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान भी आरोपों के समर्थन में प्रमाण मांगे जाने पर विपक्ष कोई ठोस सबूत प्रस्तुत नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को राजनीतिक विवादों में घसीटना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।

मेघवाल ने कहा कि भाजपा की इस पदयात्रा का उद्देश्य संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना है। विरोध और असहमति लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन संस्थाओं पर अनुचित दबाव बनाना स्वीकार्य नहीं होना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके दिवंगत पिता के संबंध में की गई कथित अभद्र टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध की अपनी मर्यादा होती है। किसी के परिवार और दिवंगत परिजनों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल भारतीय राजनीतिक संस्कृति के अनुरूप नहीं है।

संसद में चर्चा के लिए तैयार है मोदी सरकार: हर्ष मल्होत्रा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उन्हें किसी भी मुद्दे पर बहस करनी है तो संसद में आएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार विपक्ष के हर सवाल पर चर्चा करने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार, 1984 के सिख विरोधी दंगों और एफआईआर से जुड़े मुद्दों पर भी संसद में चर्चा हो सकती है। मल्होत्रा ने दावा किया कि अब तक इस प्रकार की 12 एफआईआर दर्ज हुई हैं, जिनमें 10 कांग्रेस और यूपीए शासनकाल के दौरान तथा दो एनडीए शासनकाल में दर्ज हुईं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को मौजूदा एफआईआर और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया से इसलिए परेशानी हो रही है, क्योंकि पार्टी ने घुसपैठियों को अपना वोट बैंक बना रखा है। उन्होंने कहा कि भारत में चुनावी अधिकारों का निर्धारण कानून और संविधान के अनुसार होना चाहिए तथा निर्वाचन आयोग इसी प्रक्रिया के तहत काम कर रहा है।

मल्होत्रा ने ईवीएम के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस चुनाव जीतती है तो ईवीएम पर सवाल नहीं उठाती, लेकिन हारने पर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने लगती है। उन्होंने राहुल गांधी से पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और तमिलनाडु में कांग्रेस की लगातार चुनावी पराजय के कारणों पर भी जवाब देने को कहा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को जनता को गुमराह करने के बजाय अपनी राजनीतिक स्थिति और रणनीति पर आत्ममंथन करना चाहिए। लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास उचित नहीं है।

एसआईआर संवैधानिक प्रक्रिया, मतदाता सूची की शुद्धता के लिए जरूरी: विनय सहस्रबुद्धे

RelatedPosts

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा को विधायक चंदन कुमार चौधरी ने दी जन्मदिन की बधाई

नौनिहालों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प

विज़न विकसित भारत 2047 की राह में भिक्षावृत्ति की गंभीर चुनौती-भिक्षुक महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और युवाओं का भीख मांगना मजबूरी,पेशा या फिर आदत? सरकारों क़ो स्वतःसंज्ञान लेना अति आवश्यक -समग्र विश्लेषण

दिल्ली भाजपा प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि भाजपा केवल सत्ता में बने रहने के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि लोकतंत्र, संवैधानिक संस्थाओं और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए जनजागरण भी करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति लंबे समय तक वोट बैंक के इर्द-गिर्द केंद्रित रही, जिसके कारण देशहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय प्रभावित हुए।

उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने और मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक की प्रथा से मुक्ति दिलाने जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।

सहस्रबुद्धे ने कहा कि एसआईआर एक कानूनी एवं संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाना है। लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए मतदाता सूची में केवल पात्र भारतीय नागरिकों के नाम होना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि संसद देश में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और निर्णय लेने का सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच है। यदि संसद मौजूद है तो सड़कों पर फैसले करने की बात करना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस संसद में चर्चा से बचते हुए संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर राजनीतिक माहौल को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए दिल्ली भाजपा महामंत्री विष्णु मित्तल ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन इसके नाम पर संवैधानिक मर्यादाओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बाधित नहीं किया जाना चाहिए।

पदयात्रा का आयोजन भाजपा के शाहदरा, मयूर विहार, उत्तर पूर्वी और नवीन शाहदरा जिलों की ओर से किया गया। इससे पहले आयोजित सभा में प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, उपाध्यक्ष विजय सोलंकी और ललित जोशी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम में विधायक मोहन सिंह बिष्ट, अभय वर्मा, अरविंदर सिंह लवली, ओमप्रकाश शर्मा, जितेंद्र महाजन, संजय गोयल, अनिल गोयल, रवि नेगी और रविकांत उज्जैनवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। निगम स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा, उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत और डेमस अध्यक्ष संदीप कपूर सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

पदयात्रा के दौरान ‘मोदी कहीं नहीं जाएंगे, मोदी यहीं रहेंगे’ जैसे नारे भी लगाए गए। भाजपा नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक संस्थाओं के सम्मान, एसआईआर के समर्थन और संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा के लिए चलाए जा रहे जनजागरण अभियान का हिस्सा बताया।

340953fe 17d8 42b4 8de9 0c57681cee51

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा को विधायक चंदन कुमार चौधरी ने दी जन्मदिन की बधाई

by Page 3 News International Desk
November 13, 2026
0
4

चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली कला, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में दिल्ली की उपलब्धियों...

नौनिहालों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प

नौनिहालों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प

by Page 3 News International Desk
November 13, 2026
0
2

भोपाल। समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने के...

विज़न विकसित भारत 2047 की राह में भिक्षावृत्ति की गंभीर चुनौती-भिक्षुक महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और युवाओं का भीख मांगना मजबूरी,पेशा या फिर आदत? सरकारों क़ो स्वतःसंज्ञान लेना अति आवश्यक -समग्र विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
November 13, 2026
0
2

विस्तृत होता भिक्षावृत्ति क्षेत्र- क़्या भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और जागरूकता की कमी के कारण सरकारी सहायता वास्तविक जरूरतमंदों तक नहीं...

आओ प्रकृति के साथी बनें, मिट्टी और पर्यावरण की रक्षा करें

by Page 3 News International Desk
November 13, 2026
0
2

मानवीय जीवन को पर्यावरण के खतरों से बचाने के लिए नागरिकों की सहभागिता मील का पत्थर साबित होगी - एडवोकेट...

कविता – नाराज़गी में भी बस इतना फ़ासला ज़रूर रखना…

by Page 3 News International Desk
November 13, 2026
0
2

कभी रूठो तो इतनी दूरियाँ न बढ़ाना,कि लौटने का रास्ता ही भूल जाना,नाराज़गी हो मगर रिश्तों में मिठास रहे,दिल में...

कविता – आत्मविश्वास की उड़ान

by Page 3 News International Desk
November 13, 2026
0
2

लोकलाज के भय में अपने सपनों को मत बाँधो,दूजों की आलोचना से अपने हौसलों को मत साधो।सामर्थ्य मिला है तो...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
« Oct    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.