आर पी तोमर
नई दिल्ली, 18 दिसंबर। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट द्वारा ग्रेप-4 की पाबंदियां लागू की गईं। ग्रेप-4 लगने के बाद भी प्रदूषण का स्तर काम नहीं हुआ तो दिल्ली सरकार ने कई कड़े कदम उठाए। दिल्ली सरकार ने आज से बीएस-6 के अलावा सभी बीएस-3 और बीएस-4 बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी। साथ ही बिना पीयूसी सर्टिफिकेट (पोल्यूशन अंडर कंट्रोल) के पेट्रोल पंप संचालकों को फ्यूल नहीं देने के निर्देश दिए। वहीं, आज सुबह से ही राजधानी के पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बना हुआ है। क्योंकि बिना पीयूसी वाले वाहनों को फ्यूल नहीं दिया जा रहा है। दक्षिणी दिल्ली में सरिता विहार अपोलो के सामने एचपी पेट्रोल पंप पर पॉल्यूशन सर्टिफिकेट देखकर ही ईंधन दिया जा रहा। जिनके पास सर्टिफिकेट नहीं था, उन्हें ईंधन नहीं दिया गया। पीयूसी सर्टिफिकेट बनवाने के बाद ही फ्यूल दिया गया। इस दौरान मौके पर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कर्मी भी तैनात रहे। दक्षिणी दिल्ली में मां आनंदमयी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर स्कैनर काम ही नहीं कर रहा। स्थानीय पुलिस और डीटीसी कर्मचारी को तैनात किया गया है। लोग स्वेच्छा से पीयूसी बनवाने के बाद ही पेट्रोल ले रहे हैं। बाहरी दिल्ली में नरेला स्थित रामलीला ग्राउंड के पास पेट्रोल पंप पर दिल्ली पुलिस के जवान और ट्रांसपोर्ट विभाग के कर्मचारी पीयूसी सर्टिफिकेट चेक करके ही पेट्रोल पंप के अंदर एंट्री दे रहे हैं। जिनके पास नहीं है, उन्हें वापस लौटाया जा रहा है। वहीं, पंप स्थित पीयूसी केंद्र पर वाहनों की लाइन लगी है। काफी संख्या में लोग प्रदूषण की जांच करा रहे हैं।
कमिश्नर राजेश कुमार ने पेशकार राघवेंद्र सिंह को किया निलंबित
महेंद्र त्रिपाठीअयोध्याकमिश्नर के निरीक्षण में अनियमितता उजागर, पेशकार निलंबित,कमिश्नर राजेश कुमार के रुदौली तहसील निरीक्षण के दौरान तहसील न्यायिक में...
