महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
19 मार्च को फिर होगा अयोध्या में उत्सव,19 मार्च को अयोध्या पहुंच सकती है महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली पहुंचकर राम मंदिर ट्रस्ट ने किया आमंत्रित, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत् २०८३ तदनुसार दिनांक 19 मार्च 2026 को श्री रामजन्मभूमि परिसर में आयोजित कार्यक्रम हेतु भारत की माननीय राष्ट्रपति महोदया को निमंत्रण दिया गया। नव संवत्सर के मौके पर राम मंदिर में कार्य कर रहे 400 श्रमिकों को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित,इस अवसर पर न्यास के महामंत्री श्री चंपत राय, कोषाध्यक्ष स्वामी गोविन्देव गिरी जी, न्यासी कृष्णमोहन तथा निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र उपस्थित रहे ।