महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
रामनगरी अयोध्या में शनिवार को दसवें दीपोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक निकलने वाली शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शोभायात्रा में रामायण के सातों कांडों पर आधारित आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिनमें भगवान श्रीराम की जीवन यात्रा को दर्शाया गया।
बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड, लंकाकांड और उत्तरकांड के प्रसंगों ने रामकथा को जीवंत कर दिया।
शोभायात्रा में मथुरा के प्रसिद्ध मयूर नृत्य और बम रसिया ने दर्शकों को आकर्षित किया।
प्रयागराज के ढेड़िया, बांदा के पाई डंडा, सोनभद्र के मांदल और सिंघा की प्रस्तुतियों ने लोकसंस्कृति के रंग बिखेरे।
अयोध्या का बधावा, गाजीपुर का धोबिया, गोरखपुर का वनटांगिया और फरवाही नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहे।
सुलतानपुर के नटवरी नृत्य के साथ उत्तराखंड के पारंपरिक लोकनृत्य ने भी शोभायात्रा की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाया।