महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या। प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर अयोध्या नगर निगम 13 मलिन बस्तियों में 75 पेयजल नमूनों की जांच कराई गई, जांच में सभी नमूने पॉजिटिव रहे। यह जानकारी नगर निगम के महाप्रबंधक जलकल सौरभ श्रीवास्तव ने दी।
उन्होंने बताया कि बहेलिया टोला, बरवारी टोला, चक्रतीर्थ, तोगपुर, काली नगर, घसियारी मंडी, अब्बूसराय, बढ़ई का पूरवा, बाल्दा, इस्माईलगंज, लोनियाना, अंबेडकर पार्क, साहबगंज कुंजा की मलिन बस्तियों नमूने एकत्र किए गए थे। सभी ओटी टेस्ट किया गया। जांच में नमूने सही पाए गए। जांच टीम में नगर निगम प्रयोगशाला प्रयोगशाला के कर्मचारियों के अलावा सहायक अभियंता जय कुमार एवं सभी और अभियंता अवर अभियंता शामिल रहे।
प्रदेश सरकार का बजट ऐतिहासिक- महन्थ गिरीश पति त्रिपाठी मेयर
महेंद्र त्रिपाठी अयोध्या।महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश सरकार के बजट को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा...