महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
पति-पत्नी ने सरयू नदी में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाई जान
थाना कैंट क्षेत्र स्थित गुप्तार घाट पर शुक्रवार शाम करीब 4 बजे की घटना।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से आए पति-पत्नी ने सरयू नदी में छलांग लगा दी।
पति की पहचान सुधीर श्रीवास्तव और पत्नी की पहचान अर्चना श्रीवास्तव (45 वर्ष) के रूप में हुई है।
बताया गया कि दोनों ने एक-दूसरे के हाथ बांध रखे थे और इसके बाद नदी में छलांग लगा दी।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद गोताखोरों की टीम ने तत्काल नदी में छलांग लगा दी।
गोताखोर अमरजीत निषाद, आनंद राज निषाद, अमन निषाद, राजकुमार निषाद और रामकुमार निषाद ने रेस्क्यू अभियान में अहम भूमिका निभाई।
गोताखोरों ने गहरे पानी से पति-पत्नी दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
रेस्क्यू करने वाली टीम में भगवान दीन निषाद, प्रदीप निषाद और जल्दू निषाद सहित अन्य गोताखोर भी मौजूद रहे।
इसके बाद दोनों को मीरन घाट महिला चौकी प्रभारी किरण पाल और सिपाही रमन शर्मा के सुपुर्द किया गया।
गोताखोरों की तत्परता से पति-पत्नी की जान बच गई। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं।
