महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के द्वारा परिवहन कार्यालयों का शीतकालीन भ्रमण कर निरीक्षण के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ऋतु सिंह द्वारा उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय अयोध्या का निरीक्षण किया गया एवं शासन की मंशानुसार लक्ष्य अनुरूप राजस्व अर्जन एवं राजस्व की दृष्टि से बकाया कर वाहनो, बिना फिटनेस, बिना उचित परमिट संचालित वाहनों, टैक्सी में संचालित प्राइवेट वाहनों, अनफिट स्कूली वाहनों, एचएसआरपी, बिना रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप वाले वाहनों पर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही व जागरुकता फैलाने के निर्देश दिये गये।
सर्वप्रथम 10 बजे कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों का निरीक्षण किया गया जिसमें एक के अतिरिक्त सभी कर्मचारीगण उपस्थित पाये गये। विलंब से आने वाले कर्मचारी का स्पष्टीकरण लेने हेतु निर्देशित किया गया । एआरटीओ एवं दोनो पीटीओ द्वारा बताया गया कि वाहन निरुद्ध की कार्यवाही की जा रही थी। प्रेषित मांग पत्रों व वसूली पत्रों की गहनता से समीक्षा की गयी एवं कलेक्ट्रेट व पोर्टल से मिलान करने के निर्देश दिये गये। आर0टी0ओ0 द्वारा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिया गया कि कर बकाया वाहनों के स्वामियों का शत्-प्रतिशत मांगपत्र जारी किया जाये तथा मांगपत्र की समय अवधि पूरी होने पर उनके स्वामियों को वसूली पत्र जारी किया जाये। जिन वाहनों का फिटनेस फेल है उनके स्वामियों को नोटिस जारी कराये जाने। कार्यालय परिसर में निरुद्ध वाहनों के अत्यधिक संख्या को देखकर रोष व्यक्त किया गया तथा निर्देश दिया गया कि एआरटीओ एवं आर०आई० निरुद्ध वाहनों से सम्बन्धित नीलामी से सम्बन्धित औपचारिकताएं पूर्ण कर शीध्र नीलामी कराना सुनिश्चित करें। भविष्य में संबंधित थाने में ही वाहनों को बंद किया जाय। तथा कार्यालय की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ हेतु निर्देश दिया गया।
इसके अतिरिक्त सभी पटलों पर जाकर संबंधित लिपिकों के कार्य, पेण्डेन्सी आदि संबंधी जायजा लिया गया। काउण्टरों पर नाम, पदनाम, कार्य लिखें पाये गये। आरटीओ अयोध्या ने एआरटीओ श्री आर.पी. सिंह, पीटीओ श्री राजेश कुमार, श्रीमती रानी सेंगर, मोटरयान निरीक्षक श्री राजीव कुमार को निर्देशित किया कि कार्यालय में लगे एलईडी पर सड़क सुरक्षा संबंधी वीडीयों क्लिप चलाया जाय, आईजीआरएस, माननीय मुख्यमंत्री पोर्टल, जनसूचना आदि संबंधी सभी प्रकरणों को यथासंभव शीघ्र-अतिशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। जनता को आनलाइन कर जमा करने हेतु प्रेरित करें। पूर्व की राजस्व समीक्षा बैठकों में निर्देशित किये जाने के बावजूद भी प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा विभिन्न अभियोगों में अपेक्षित कार्यवाही न किये जाने पर असंतोष व्यक्त किया गया एवं स्पष्टीकरण सहित दिसंबर व अवशेष वित्तीय माह में प्रभावी चेकिंग, चालान बंद करने के निर्देश दिये व सड़क सुरक्षा और संभागीय परिवहन प्राधिकरण अयोध्या के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये ।
सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा बताया गया कि शीतकाल में सड़क सुरक्षा एक चुनौती बन जाती है। कोहरे और कम दृश्यता के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इस हेतु वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगवाने की जागरूकता बढ़ायें जिससे सड़क दुर्घटनाओं एवं मृतकों की संख्या को कमीं लायी जा सके। इस संबंध में रोजा चीनी मिल के प्रबंधक से बात कर उन्हें सभी ट्रैक्टर ट्रालियों में रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप व टेप युक्त लाल कपड़ा भी बांधने हेतु वार्ता की गयी ।
शासन, मुख्यालय, शासनादेशों का गंभीरता से अनुपालन करते हुए राजस्व, प्रवर्तन लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करन के निर्देश दिये गये ।