• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Sunday, June 14, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi Editorials

पेपर लीक प्रकरण- केमिस्ट्री, बायोलॉजी टीचरों सहित पूर्व टीचर कोचिंग संस्थान का मालिक गिरफ्तार -“घर का भेदी लंका ढाए” से “कोचिंग उद्योग की काली अर्थव्यवस्था” तक -भारती,य परीक्षा प्रणाली के सामने सबसे बड़ा संकट

by Page 3 News International Desk
May 19, 2026
in Hindi Editorials
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

RelatedPosts

फास्ट फूड संस्कृति बनाम भारतीय आहार परंपरा:युवाओं के स्वास्थ्य पर बढ़ता संकट

गृहिणियाँ @ गृहिणी नहीं,राष्ट्र निर्माता,नेशन बिल्डर: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला- अवैतनिक घरेलू श्रम को मिली कानूनी मान्यता

दयालु, सुविचार,नम्रता से संस्कृति मानव के हृदय में द्वेष, अभिमान अहम,अहंकार जैसे अनेक विकारों को भी आने से डर लगतासादगी से व्यक्ति के कार्यों में

परीक्षा केंद्रों पर ब्लूटूथ डिवाइस माइक्रो ईयरफोन और सॉल्वर गैंग क़ी सक्रियता क़ा पूरा नेटवर्क दर्शाता है परीक्षा अपराध अब स्थानीय स्तर का धोखा नहीं, अत्यंत संगठित एग्जाम माफिया इकोसिस्टम” बन चुका है

नीट यूजी परीक्षा लीक प्रकरण केस में दिनांक 18 मई 2026 तक रसायन और जीव शास्त्र विषय के टीचरों व नामी कोचिंग क्लास संस्थान के मलिक जो पूर्व में टीचर था सहित अनेक राज्यों से 10 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी से सिस्टम पर प्रश्न चिन्ह? -एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र

गोंदिया – वैश्विक स्तरपर भारत आज विश्व की सबसे युवा आबादी वाला देश है। करोड़ों विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से अपने भविष्य का निर्माण करना चाहते हैं।डॉक्टर, इंजीनियर,प्रशासनिकअधिकारी वैज्ञानिक और प्रोफेशनल बनने के सपने लेकर युवा वर्षों तक कठिन परिश्रम करते हैं। लेकिन जब किसी राष्ट्रीय परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले बाजार में बिकता हुआ दिखाई देता है,जब पुलिस और जांच एजेंसियां केमिस्ट्री टीचर,कोचिंग संस्थान संचालकों, तकनीकी विशेषज्ञों और परीक्षा तंत्र से जुड़े लोगों को गिरफ्तार करती हैं, तब केवल एक परीक्षा नहीं टूटती बल्कि देश की मेरिट आधारित व्यवस्था पर जनता का विश्वास भी दरकने लगता है। हाल के वर्षों में बार-बार सामने आए पेपर लीक मामलों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत में परीक्षा प्रणाली अब केवल प्रशासनिक चुनौती नहीं रह गई है, बल्कि यह एक संगठित आर्थिक अपराध, तकनीकी अपराध और नैतिक पतन का संयुक्त संकट बन चुका है। मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र यह मानता हूं क़ि आज स्थिति यह है कि पेपर लीक प्रकरणों को लेकर आम नागरिकों के बीच यह धारणा बनने लगी है कि “घर का भेदी लंका ढाए।”अर्थात यदि प्रश्नपत्र लीक हो रहा है तो यह केवल बाहरी अपराधियों का काम नहीं हो सकता। इसके पीछे कहीं न कहीं सिस्टम के भीतर बैठे लोग,संवेदनशील डेटा तक पहुंच रखने वाले कर्मचारी, प्रिंटिंग प्रेस से जुड़े तत्व, डिजिटल सर्वर संभालने वाले तकनीकी विशेषज्ञ, परिवहन श्रृंखला से जुड़े लोग अथवा परीक्षा केंद्रों से जुड़े अधिकारी शामिल हो सकते हैं। यही वह बिंदु है जहां भारतीय परीक्षा प्रणाली की सबसे बड़ी कमजोरी उजागर होती है, सुरक्षा तंत्र बाहर से कम और भीतर से अधिक टूट रहा है। अभी हाल ही में नीट यूजी परीक्षा लीक प्रकरण केस में दिनांक 18 में 2026 तक रसायन और जीव शास्त्र विषय के टीचरों व नामी कोचिंग क्लास संस्थान के मलिक जो पूर्व में टीचर भी था सहित अनेक राज्यों से 10 से अधिक लोगों की सटीक गिरफ्तारी हो चुकी है।
साथियों, पिछले कुछ वर्षों में मेडिकल, इंजीनियरिंग, शिक्षक भर्ती, पुलिस भर्ती, रेलवे भर्ती और राज्य स्तरीय भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के अनेक मामले सामने आए। कई मामलों में जांच एजेंसियों ने पाया कि प्रश्नपत्र परीक्षा से कई घंटे पहले व्हाट्सऐप, टेलीग्राम या गुप्त डिजिटल नेटवर्क के माध्यम से प्रसारित किए गए। कहीं प्रिंटिंग प्रेस से कॉपी बाहर निकाली गई, कहीं एन्क्रिप्टेड फाइल तक अवैध पहुंच बनाई गई, तो कहीं परीक्षा केंद्रों पर ब्लूटूथ डिवाइस, माइक्रो ईयरफोन और सॉल्वर गैंग सक्रिय पाए गए। यह पूरा नेटवर्क दर्शाता है कि परीक्षा अपराध अब स्थानीय स्तर का धोखा नहीं, बल्कि अत्यंत संगठित “एग्जाम माफिया इकोसिस्टम” बन चुका है।भारत में प्रतियोगी परीक्षाओं का दबाव असाधारण है। एक सीट के लिए हजारों से लेकर लाखों उम्मीदवार प्रतिस्पर्धा करते हैं।मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में तो स्थिति और अधिक तनावपूर्ण है।सीमित सरकारी सीटें, अत्यधिक फीस वाले निजी कॉलेज, परिवारों की अपेक्षाएं और सामाजिक प्रतिष्ठा का दबाव विद्यार्थियों को मानसिक रूप से अत्यंत संवेदनशील बना देता है। ऐसे माहौल में यदि कोई गिरोह “रैंक दिलाने” या “पेपर उपलब्ध कराने” का दावा करता है, तो कुछ लोग लालच, भय या निराशा में उसके जाल में फंस जाते हैं। यही वह सामाजिक मनोविज्ञान है जिसका फायदा अपराधी सटीक रूप से नेटवर्क उठाते हैं।
साथियों कोचिंग उद्योग का विस्तार इस पूरे संकट का एक महत्वपूर्ण आयाम है। भारत में कोचिंग अर्थव्यवस्था हजारों करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है। राजस्थान का कोटा, दिल्ली का मुखर्जी नगर, पटना, हैदराबाद, पुणे, इंदौर और कई अन्य शहर शिक्षा आधारित व्यावसायिक केंद्रों में बदल चुके हैं। यहां लाखों विद्यार्थी तैयारी के लिए आते हैं। अधिकांश कोचिंग संस्थान ईमानदारी से शिक्षा प्रदान करते हैं और छात्रों की मेहनत को दिशा देते हैं। लेकिन इसी विशाल उद्योग के भीतर कुछ लालची तत्वों पर यह आरोप लगता रहा है कि उन्होंने शिक्षा को “रैंक खरीदो” मॉडल में बदलने की कोशिश की। जब सफलता को उत्पाद और रैंक को व्यापारिक ब्रांड बना दिया जाता है,तब नैतिक सीमाएं कमजोर पड़ने लगती हैं।कुछ जांचों में यह आरोप सामने आया कि कुछ कोचिंग संचालकों ने अपने संस्थान की सफलता दर बढ़ाने के लिए अवैध नेटवर्क से संपर्क बनाए। यदि किसी संस्थान के छात्र बड़ी संख्या में शीर्ष रैंक प्राप्त करते हैं, तो अगले वर्ष उस संस्थान में प्रवेश लेने वालों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। फीस बढ़ती है, ब्रांड वैल्यू बढ़ती है और निवेशकों का विश्वास मजबूत होता है। ऐसे में कुछ भ्रष्ट मानसिकता वाले लोग शिक्षा को सेवा नहीं बल्कि शुद्ध व्यवसाय मानकर किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं। यही वह बिंदु है जहां शिक्षा का पवित्र क्षेत्र अपराध और लालच की प्रयोगशाला बनने लगता है।“घर का भेदी लंका ढाए” वाली कहावत यहां पूरी तरह लागू होती है। प्रश्नपत्र निर्माण से लेकर परीक्षा केंद्र तक की पूरी प्रक्रिया में कई स्तर शामिल होते हैं पेपर सेटिंग, मॉडरेशन, प्रिंटिंग, पैकेजिंग, ट्रांसपोर्टेशन, डिजिटल स्टोरेज, परीक्षा केंद्र वितरण और मूल्यांकन। यदि इनमें से किसी भी स्तर पर कोई व्यक्ति भ्रष्ट हो जाए, तो पूरा सिस्टम खतरे में पड़ जाता है। यही कारण है कि केवल बाहरी सुरक्षा बढ़ा देने से समस्या समाप्त नहीं होती। असली सटीक चुनौती “इनसाइडर थ्रेट” यानें भीतर बैठे खतरे से निपटना है।
साथियों डिजिटल युग ने परीक्षा सुरक्षा को जितना मजबूत किया है, उतना ही जटिल भी बना दिया है। पहले पेपर फोटोकॉपी या फैक्स के माध्यम से लीक होते थे, अब एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप, क्लाउड स्टोरेज, स्क्रीन शेयरिंग और डार्क वेब जैसी तकनीकों का उपयोग होने लगा है। साइबर अपराधियों और तकनीकी विशेषज्ञों की संलिप्तता ने जांच एजेंसियों के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। कई बार प्रश्नपत्र का स्क्रीनशॉट कुछ ही मिनटों में हजारों लोगों तक पहुंच जाता है। यह डिजिटल स्पीड प्रशासनिक प्रतिक्रिया से कहीं अधिक तेज होती है।पेपर लीक का सबसे बड़ा नुकसान उन करोड़ों ईमानदार छात्रों को होता है जो वर्षों की मेहनत के बाद परीक्षा में बैठते हैं। जब परीक्षा रद्द होती है, तो छात्रों की मानसिक स्थिति पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। पुनर्परीक्षा का तनाव, आर्थिक बोझ, तैयारी की अनिश्चितता और भविष्य को लेकर भय विद्यार्थियों को अंदर तक तोड़ देता है। कई छात्रों के परिवार कर्ज लेकर कोचिंग और हॉस्टल का खर्च उठाते हैं। ऐसे में परीक्षा रद्द होना केवल प्रशासनिक घटना नहीं बल्कि सामाजिक और आर्थिक त्रासदी भी बन जाती है।
साथियों यह समस्या केवल भारत तक सीमित नहीं है। चीन, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और अफ्रीकी देशों में भी परीक्षा धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। चीन में “गाओकाओ” जैसी कठिन परीक्षा के दौरान ड्रोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और हाईटेक चीटिंग रोकने के लिए अत्यंत कड़े कदम उठाए जाते हैं। दक्षिण कोरिया में विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के दिन पूरे देश की यातायात व्यवस्था तक नियंत्रित की जाती है ताकि परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित न हो। कई देशों में प्रश्नपत्र निर्माण और वितरण के लिए सैन्य स्तर की सुरक्षा प्रणाली अपनाई जाती है। भारत को भी अब पारंपरिक प्रशासनिक मॉडल से आगे बढ़कर “नेशनल एग्जाम सिक्योरिटी आर्किटेक्चर” विकसित करना होगा।भारत में पेपर लीक केवलअपराध नहीं बल्कि लोकतांत्रिक समानता पर हमला है।प्रतियोगी परीक्षाएं समाज के गरीब और मध्यम वर्ग के लिए अवसर का सबसे बड़ा माध्यम होती हैं। गांव का छात्र भी परीक्षा के माध्यम से डॉक्टर, इंजीनियर या अधिकारी बन सकता है। लेकिन यदि परीक्षा प्रणाली भ्रष्ट हो जाए तो सामाजिक गतिशीलता रुक जाती है और प्रतिभा की जगह पैसे तथा संपर्क का प्रभाव बढ़ने लगता है। इससे युवाओं में निराशा और व्यवस्था के प्रति अविश्वास पैदा होता है।
साथियों जांच एजेंसियों की भूमिका भी इस संदर्भ में अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। हाल के मामलों में पुलिस, साइबर सेल और केंद्रीय एजेंसियों ने कई राज्यों में छापेमारी कर शिक्षकों, तकनीकी विशेषज्ञों और कोचिंग संचालकों को गिरफ्तार किया। कई बार करोड़ों रुपए के लेनदेन फर्जी बैंक खातों और हवाला नेटवर्क तक के संकेत मिले। इससे यह स्पष्ट होता है कि पेपर लीक अब “लो-लेवल करप्शन” नहीं बल्कि “हाई-वैल्यू ऑर्गेनाइज्ड क्राइम” का स्वरूप ले चुका है।सबसे गंभीर प्रश्न यह है कि क्या केवल गिरफ्तारियों से समस्या समाप्त हो जाएगी? उत्तर है, नहीं। यदि सिस्टम की संरचनात्मक कमजोरियों को नहीं सुधारा गया तो नए गिरोह पुराने गिरोहों की जगह ले लेंगे। भारत को परीक्षा सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय सुधारों की आवश्यकता है। प्रश्नपत्र निर्माण और वितरण में ब्लॉकचेन आधारित ट्रैकिंग, एआई आधारित मॉनिटरिंग, सीमित एक्सेस कंट्रोल, बायोमेट्रिक सत्यापन और रियल टाइम साइबर निगरानी जैसे उपाय अपनाने होंगे। साथ ही प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही तय करनी होगी।
साथियों कोचिंग उद्योग के लिए भी स्पष्ट नियामक ढांचा आवश्यक है। वर्तमान में अनेक कोचिंग संस्थान विशाल कारोबारी नेटवर्क बन चुके हैं, लेकिन उनकी निगरानी सीमित है। यदि किसी संस्थान का नाम बार-बार अनियमितताओं में आता है, तो उसकी वित्तीय और प्रशासनिक जांच अनिवार्य होनी चाहिए। शिक्षा मंत्रालय और राज्य सरकारों को “कोचिंग रेगुलेटरी अथॉरिटी” जैसी संस्थाओं पर विचार करना चाहिए जो पारदर्शिता, फीस, विज्ञापन दावों और परीक्षा संबंधित आचरण की निगरानी करें।मीडिया की भूमिका भी दोधारी है। एक ओर मीडिया पेपर लीक मामलों को उजागर कर व्यवस्था पर दबाव बनाता है, दूसरी ओर कई बार “टॉपर कल्चर” और अवास्तविक सफलता कथाओं को बढ़ावा देकर सामाजिक दबाव बढ़ा देता है। जब हर सफलता को करोड़ों के पैकेज और रैंक की भाषा में प्रस्तुत किया जाता है, तब शिक्षा का मूल उद्देश्य पीछे छूटने लगता है। समाज को भी यह समझना होगा कि सफलता का एकमात्र रास्ता मेडिकल या इंजीनियरिंग परीक्षा नहीं है।
आज आवश्यकता केवल कानूनों की नहीं बल्कि नैतिक पुनर्निर्माण की भी है। यदि शिक्षक, अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ अपने दायित्व को केवल नौकरी नहीं बल्कि राष्ट्रीय जिम्मेदारी समझें, तभी सुधार संभव है। एक शिक्षक का अपराध केवल कानूनी अपराध नहीं बल्कि पीढ़ियों के भविष्य के साथ विश्वासघात है। जब कोई शिक्षक या सिस्टम से जुड़ा व्यक्ति प्रश्नपत्र बेचता है, तो वह केवल कागज नहीं बेचता बल्कि मेहनत, सपने और सामाजिक न्याय को भी बेच देता है।
साथियों, सरकार ने विभिन्न स्तरों पर परीक्षा सुधारों की दिशा में कदम उठाए हैं, लेकिन चुनौती का आकार कहीं अधिक बड़ा है। पेपर लीक विरोधी कठोर कानून, संपत्ति जब्ती, तेज ट्रायल, डिजिटल निगरानी और राष्ट्रीय परीक्षा सुरक्षा एजेंसी जैसे विकल्पों पर गंभीरता से काम करना होगा। साथ ही छात्रों और अभिभावकों के लिए हेल्पलाइन तथा मनोवैज्ञानिक सहायता प्रणाली भी मजबूत करनी होगी ताकि परीक्षा रद्द होने की स्थिति में मानसिक संकट कम किया जा सके।भारत यदि ज्ञान आधारित महाशक्ति बनना चाहता है तो उसे अपनी परीक्षा प्रणाली को विश्वसनीय बनाना ही होगा। विश्व की सबसे बड़ी युवा आबादी वाले देश में यदि प्रतिभा पर विश्वास कमजोर पड़ गया, तो इसका प्रभाव केवल शिक्षा तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि अर्थव्यवस्था, प्रशासन, विज्ञान और सामाजिक स्थिरता तक पहुंचेगा। इसलिए पेपर लीक को सामान्य अपराध मानकर नहीं बल्कि राष्ट्रीय क्षमता और सामाजिक न्याय के खिलाफ संगठित हमला मानकर देखना होगा।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे क़ि यह स्पष्ट है कि पेपर लीक प्रकरण केवल कुछ गिरफ्तारियों की खबर नहीं है। यह उस गहरे संकट का संकेत है जहां एक ओर सिस्टम की आंतरिक कमजोरियां हैं और दूसरी ओर शिक्षा को मुनाफे की मशीन बना देने वाली मानसिकता। “घर का भेदी लंका ढाए” की कहावत आज भारतीय परीक्षा प्रणाली पर भयावह रूप से लागू होती दिखाई देती है। यदि भीतर बैठे भ्रष्ट तत्वों और बाहर सक्रिय शिक्षा माफिया के गठजोड़ को नहीं तोड़ा गया, तो करोड़ों युवाओं का विश्वास टूटता जाएगा। लेकिन यदि कठोर राजनीतिक इच्छाशक्ति, तकनीकी सुधार, नैतिक जवाबदेही और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था के साथ व्यापक सुधार किए जाएं, तो भारत इस संकट को अवसर में बदल सकता है। तब परीक्षा केवल अंक प्राप्त करने की प्रक्रिया नहीं बल्कि वास्तविक प्रतिभा, मेहनत और समान अवसर का उत्सव बन सकेगी।

WhatsApp Image 2026 05 14 at 7.12.24 PM
संकलनकर्ता लेखक – क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए(एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र 9284141425

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

फास्ट फूड संस्कृति बनाम भारतीय आहार परंपरा:युवाओं के स्वास्थ्य पर बढ़ता संकट

by Page 3 News International Desk
June 14, 2026
0
0

स्वस्थ भारत के निर्माण का मूल मंत्र:टिकाऊ जीवन शैली की ओर लौटें युवाओं में बढ़ते फास्ट फूड के प्रचलन से...

गृहिणियाँ @ गृहिणी नहीं,राष्ट्र निर्माता,नेशन बिल्डर: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला- अवैतनिक घरेलू श्रम को मिली कानूनी मान्यता

by Page 3 News International Desk
June 14, 2026
0
0

भारतीय न्यायिक इतिहास में महिलाओं के अवैतनिक घरेलू श्रम को कानूनी, आर्थिक और सामाजिक मान्यता देने वाला एक मील का...

दयालु, सुविचार,नम्रता से संस्कृति मानव के हृदय में द्वेष, अभिमान अहम,अहंकार जैसे अनेक विकारों को भी आने से डर लगतासादगी से व्यक्ति के कार्यों में

by Page 3 News International Desk
June 13, 2026
0
3

गुणवत्ता,चेतना आती है तो दृष्टिकोण में स्पष्टता,इच्छाओं का सही प्रबंधन कर संतुष्टि से खुशियों के द्वार खुलते हैं सादा जीवन...

दूरसंचार (टेलीविजन, रेडियो और संबंधित सेवाएं) नियम, 2026 ड्राफ्ट : 27 जुलाई 2026 तक सुझाव आमंत्रित- भारत के प्रसारण क्षेत्र में डिजिटल युग के अनुरूप नियामक क्रांति की ओर एक बड़ा कदम

by Page 3 News International Desk
June 13, 2026
0
6

नया मसौदा दूरसंचार (टेलीविजन, रेडियो और संबंधित सेवाएं) नियम, 2026 एक ऐसे नियामक मॉडल की ओर बढ़ता है जो तकनीकी...

भारत की सड़कों पर ट्रैफ़िक कानून बनाम लापरवाही- क़्या ट्रैफिक कानून हार रहा है?पैसा, पहुंच,पहचान,दबंगई जीत रही है? -लोकतंत्र,जनसंख्या और ट्रैफिक अनुशासन का गहन विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
June 12, 2026
0
1

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के हालिया आंकड़े सड़क सुरक्षा,पर्यावरण संरक्षण और विधि शासन के लिए गंभीर चुनौती है।...

आओ रब दा शुकराना अदा करें हर हाल में ख़ुश रहें

by Page 3 News International Desk
June 12, 2026
0
1

जीवन की छोटी-छोटी बातों में ख़ुशी ढूंढकर ख़ुशी का आनंद लेकर ख़ुश रहें विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक पल ढूंढकर...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.