
चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली
भुवनेश्वर (ओडिशा)। आईसीएसडब्ल्यूई, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबीर पॉल ने ओडिशा के उपमुख्यमंत्री के. वी. सिंह देव से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव हेमा एक्का तथा आईसीसीएसडब्ल्यूई (महिला प्रकोष्ठ), ओडिशा की राज्य अध्यक्ष बिचित्रा रथ भी मौजूद रहीं।
मुलाकात के दौरान सामाजिक कल्याण, महिला सशक्तिकरण, सामुदायिक विकास और समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने संगठन द्वारा महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
यह शिष्टाचार भेंट सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग का संकेत मानी जा रही है। साथ ही, इसे जनकल्याण के प्रति साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया गया।
संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस तरह के संवाद से समाज के विभिन्न वर्गों के हित में और अधिक प्रभावी कदम उठाए जा सकेंगे।
