
अयोध्या
वरिष्ठ शिक्षक ओपी पाण्डेय हेमा पाण्डेय के पुत्र ले.आनन्द प्रकाश पान्डेय ने भारतीय सेना की 24 सिख रेजि. में कमीशन लेकर अपने जनपद का नाम पुनः रोशन किया है, 08/03/2026 को अपने सेना में अधिकारी बनने के बाद अयोध्या एयर पोर्ट पर पहुंचेंगे और राम लला का दर्शन करेंगे, तत्पश्चात अपने निवास पाटेश्वरी विहार कैन्ट जायेंगेले० आनन्द प्रकाश पान्डेय पुत्र ओम प्रकाश पान्डेय ने अपने परिवार का नाम भारतीय सेना में (ओ. टी० ए.चेन्नई से अधिकारी बनकर रोशन किया ‘जो पाटेश्वरी विहार कैन्ट रोड नियाँवा के निवासी है जिनके पिता ओम प्रकाश पान्डेय पिछले 15 वर्षों से डोगरा रेजि० सेन्टर में सेवा दे रहे हैं। राम मंदिर आंदोलन के वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने खुशी का इजहार करते हुवे अपनी शुभकामनाएं आशीर्वाद दिया है