
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
अखिल भारतीय चाणक्य परिषद एवं श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट द्वारा क्षेत्र के प्रतिभावान प्रतिभागियों द्वारा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा में सफल होकर जिस तरह समाज को गौरवान्वित किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं इन्द प्रकाश तिवारी पूर्व आयुक्त जिएसटी रहे में सफल पी सी एस अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हे अपने कर्तव्य ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक कर समाज की सेवा करने का आशीर्वाद प्रदान किया और कहा कि उन्हे जितना भी सम्मान दिया जाय कम है, पीसीएस में आये बच्चों को पूर्व आयोजित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को दिन में 12:00 बजे से सम्मानित करने का कार्य अनंत शिखर होमस्टे साकेत पुरी कॉलोनी में किया गया। जिससे बच्चों के साथ आए अभिभावक एवं उनके समाज के लोगों को अपार खुशी हो रही थी सभी लोगों में बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए अपने-अपने उद्बोधन में उन्हें इस जगह को पड़ाव मानते हुए आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पं कृपा निधान तिवारी द्वारा किया गया और संचालन श्रीप्रकाश पाठक द्वारा किया गया। सत्यम् तिवारी लहरापुर तिवारी पुरवा निवासी पीसीएस होने पर नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्ति हुई है। तथा अनामिका मिश्रा जिन्हें पीसीएस होने पर एसडीएम के पद पर चयन हुआ है, मिश्रा जी अयोध्या साकेत पुरी कॉलोनी में रहती है अनामिका मिश्रा अपनी शिक्षा के बदौलत प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका थी लेकिन अध्यापिका होने पर ही उन्हें संतुष्टि नहीं हुई ,और अपनी शिक्षा को आगे बढ़ते हुए आज पीसीएस अधिकारी में एसडीएम पद पर आने के बाद भी लक्ष्य की प्राप्ति की तरफ बढ़ते रहने का हौंसला दिया है। श्री मिश्रा ने कहा कि इस पद पर पहुंचने के लिए जितनी मेहनत मेरे द्वारा की गई है उसका प्रमुख सहयोग मेरे परिवार एवं पति का रहा है। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद ने रमेश कुमार दुबे को जिला संयोजक अंबेडकर नगर का दायित्व सौंपा गया कार्यक्रम का संचालन श्री प्रकाश पाठक द्वारा किया गया
उक्त सम्मान समारोह में मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ताआर पी पांडे वैद्य जी जिला अध्यक्ष लषणधर त्रिपाठी ,उमाशंकर तिवारी ,विक्रमजीत तिवारी ,जयप्रकाश तिवारी ,सुमन दुबे ,संगीता चौबे ,परमजीत कौर ,रोहड़ी पाण्डेय ,आशा मिश्रा ,उषा पांडे ,गीता तिवारी ,शिवाकांत तिवारी ,महंत सीताराम दास ,इंद्रप्रकाश तिवारी , डा दिनेश तिवारी ,ओमप्रकाश तिवारी ,सूर्य नारायण दुबे ,देवी प्रसाद दुबे गुडिया तिवारी, गायत्री तिवारी ,सरिता , पंडित वेद प्रकाश तिवारी ,अंबिका प्रसाद तिवारी ,प्रयाग दत्त तिवारी ,डॉक्टर शिशिर मिश्र ,पंडित राज किशोर शर्मा ,पंडित डीपी शर्मा ,हरिश्चंद्र शर्मा ,पंडित अनुभव आचार्य ,पंडित रमेश चंद्र शास्त्री ,पंडित दुर्गेश कुमार शर्मा ,रामचरित्र पांडे ,पंडित डॉक्टर विनय शंकर तिवारी ,वीरेंद्र कुमार तिवारी ,राम मूरत पांडे ,वीरेंद्र कुमार पांडे ,दुर्गा प्रसाद तिवारी आफत ,अखंड प्रताप तिवारी ,रामकृष्ण तिवारी ,पंडित हिमांशु ,विनायक तिवारी आदि सैकड़ो लोग उपस्थिति रहे है।