महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
समाजवादी पार्टी के संस्थापक धरतीपुत्र पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय नेता जी मुलायम सिंह यादव जी की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव द्वारा विभिन्न कार्यक्रम जनपद अयोध्या में आयोजित किए गए।
जिला अस्पताल फैजाबाद में फल वितरण कार्यक्रम के साथ शुरुआत हुई, जहां मरीजों को फल बांटे गए। इसके बाद अम्मा की रसोई में भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया। चौक में मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में लोगों को मिठाइयां बांटी गईं। जिला कार्यालय गुलाब बाड़ी लोहिया भवन पर श्रद्धेय नेताजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया और गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि नेताजी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर हम उनके आदर्शों और नीतियों को याद करते हैं। पारसनाथ यादव ने कहा कि नेताजी ने समाजवाद के लिए अपना जीवन समर्पित किया और समाज के वंचित वर्गों के लिए हमेशा लड़ते रहे। उन्होंने कहा कि हम नेताजी के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और समाजवाद के मार्ग पर चलकर समाज के विकास के लिए काम करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री पवन पांडे ने कहा की नेताजी ने जीवन भर गरीब,मजलूम,मजदूर, दलित, शोषित व पिछड़ों के हक के लिए संघर्ष किया। नेताजी ने पिछड़ों व दलितों को राजनीतिक भागीदारी भी सुनिश्चित कराई। हम सभी नेताजी के द्वारा बताए गए मार्गों पर चलकर 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव बख्तियार खान ने किया। कार्यक्रम को अमृत राजपाल, शावेज़ जाफरी,अंसार अहमद बब्बन, जे पी यादव, आकिब खान, सीताराम यादव,सरोज यादव, विद्या भूषण पासी, कैलाश कोरी, राकेश चौरसिया,रामबरन यादव, शिवदयाल विपिन यादव,घनश्याम यादव,पवन यादव बिट्टू,अश्वनी यादव रामकरन यादव सहित दो दर्जन से अधिक नेताओं ने संबोधित किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रदेश सरकार का बजट ऐतिहासिक- महन्थ गिरीश पति त्रिपाठी मेयर
महेंद्र त्रिपाठी अयोध्या।महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश सरकार के बजट को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा...
