• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Sunday, September 20, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi Editorials

नीट-यूजी पेपर लीक प्रकरण 2026- दोबारा परीक्षा 21 जून 2026- नीट परीक्षा 2027 से पूरी तरह कंप्यूटर आधारित -सवाल वही डिजिटल युग,पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था का संकट: क्या तकनीक से तेज हो गया है परीक्षा माफियाओं का नेटवर्क?

by Page 3 News International Desk
May 16, 2026
in Hindi Editorials
0
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

RelatedPosts

कविता – जिंदगी में कुछ भी परमानेंट नहीं

कविता – दुआ और बद्दुआ

ट्रंप नें लिंडसे ओ.ग्राहम रूस और ईरान प्रतिबंध अधिनियम 2026 पर हस्ताक्षर किए – भारत की अर्थव्यवस्था पर अगली मार? -रूस के तेल से लेकर भारत के रुपया,शेयर बाजार, निर्यात और महंगाई तक नई आर्थिक चुनौती? -समग्र व्यापक विश्लेषण

भारत में प्रतियोगी परीक्षाएं केवल रोजगार या प्रवेश का माध्यम नही, करोड़ों युवाओं के सपनों, सामाजिक प्रतिष्ठा और भविष्य की दिशा निर्धारित करने वाली जीवनरेखा हैं

“मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस” मॉडल अब तकनीक- संचालित संगठित अपराध में बदल चुका है,जहां डमी कैंडिडेट, डिजिटल इंपर्सोनेशन, बायोमेट्रिक धोखाधड़ी और प्रश्नपत्र खरीद-फरोख्त एक समानांतर उद्योग का रूप ले चुके हैं -एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र

गोंदिया – वैश्विक स्तरपर भारत आज उस दौर से गुजर रहा है जहां एक ओर डिजिटल क्रांति ने शासन,प्रशासन,शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, व्यापार और नागरिक सुविधाओं को अभूतपूर्व गति दी है,वहीं दूसरी ओर इसी तकनीकी विस्तार ने साइबर अपराध,डेटा चोरी, डिजिटल धोखाधड़ी और संगठित परीक्षा माफियाओं को भी नई ताकत प्रदान कर दी है। आधुनिक तकनीक ने जीवन को आसान बनाया,लेकिन इसी तकनीक का दुरुपयोग व्यवस्था की विश्वसनीयता को चुनौती देने लगा है।विशेष रूप से शिक्षाक्षेत्र में तकनीक आधारित अपराधों ने जिस प्रकार प्रवेश किया है,उसने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं की साख तक को हिला दिया है।भारत में प्रतियोगी परीक्षाएं केवल रोजगार या प्रवेश का माध्यम नहीं हैं, बल्कि करोड़ों युवाओं के सपनों, सामाजिक प्रतिष्ठा और भविष्य की दिशा निर्धारित करने वाली जीवनरेखा हैं।जब इन्हीं परीक्षाओं की गोपनीयता पर सवाल उठने लगें, तब यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं रह जातीबल्कि राष्ट्रीय नैतिक संकट का रूप ले लेती है। मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र यह मानता हूं क़ि, वर्ष 2026 का नीट-यूजी पेपर लीक प्रकरण इसी गहराते संकट का सबसे बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है। 3 मई 2026 को आयोजित हुई मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी को पेपर लीक और व्यापक अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द करना पड़ा, सरकार ने पुनः परीक्षा की तिथि 21 जून 2026 घोषित की तथा यह भी स्पष्ट किया कि वर्ष 2027 से नीट परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित यानी सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। यह निर्णय भारतीय परीक्षा प्रणाली में एक बड़े परिवर्तन का संकेत माना जा रहा है। 22 लाख से अधिक विद्यार्थियों की महीनों की मेहनत, मानसिक तनाव और अभिभावकों की अपेक्षाएं अचानक अनिश्चितता में बदल गईं। पूरे देश में छात्रों के विरोध प्रदर्शन, सोशल मीडिया अभियानों और परीक्षा प्रणाली पर तीखे सवालों ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारत की परीक्षा व्यवस्था अब केवल प्रशासनिक सुधारों से नहीं, बल्कि संरचनात्मक परिवर्तन की मांग कर रही है। विडंबना यह है कि यह संकट ऐसे समय सामने आया, जब सरकार ने वर्ष 2024 में“पब्लिकएग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट 2024” लागू किया था। इस कानून को आम भाषा में “एंटी पेपर लीक कानून” कहा जाने लगा। दावा किया गया था कि अब पेपर लीक जैसे अपराधों पर निर्णायक रोक लगेगी, दोषियों को कठोर दंड मिलेगा और परीक्षा प्रणाली अधिक सुरक्षित बनेगी। इस कानून के अंतर्गत संगठित नकल, प्रश्नपत्र लीक, डिजिटल हैकिंग, फर्जीवाड़ा और परीक्षा प्रक्रिया में तकनीकी हस्तक्षेप जैसे अपराधों के लिए कड़ी सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया था। लेकिन 2026 के नीट कांड ने यह दिखा दिया कि केवल कानून बना देना पर्याप्त नहीं होता; अपराधी नेटवर्क यदि तकनीकी रूप से अधिक उन्नत और संगठित हो जाएं, तो वे कानून की कमजोरियों और प्रशासनिक ढिलाई का आसान व सटीकता से रास्ता खोज लेते हैं।
साथियों, आज का पेपरमाफिया पारंपरिक अपराधीनहीं रह गया है। यह एक अत्यंत संगठित, बहुस्तरीय और तकनीकी रूप से दक्ष नेटवर्क में बदल चुका है। इसमें शिक्षा संस्थानों से जुड़े लोग,कोचिंग नेटवर्क, साइबर अपराधी, डेटा ब्रोकर, स्थानीय एजेंटतकनीकी विशेषज्ञ और कई बार भ्रष्ट अधिकारी तक शामिल पाए जाते हैं। यही कारण है कि प्रश्नपत्र लीक की घटनाएं केवल किसी एक राज्य या परीक्षा तक सीमित नहीं रह गईं। यह समस्या राष्ट्रीय स्तर पर फैल चुकी है। तकनीक का उपयोग अब केवल पढ़ाई या ऑनलाइन आवेदन तक सीमित नहीं है, बल्कि ब्लूटूथ डिवाइस, माइक्रो ईयरपीस, एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग, डार्क वेब चैनल और डिजिटल भुगतान नेटवर्क के जरिए संगठित धोखाधड़ी को आसान व सटीकता से अंजाम दिया जा रहा है।
साथियों, नीट-यूजी 2026 विवाद के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने 15 मई 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकाला जाएगा और किसी भी स्तर पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। यह बयान केवल राजनीतिक प्रतिक्रिया नहीं था, बल्कि उस जनआक्रोश का प्रतिबिंब था जो पूरे देश में दिखाई दे रहा था। सरकार ने पुनः परीक्षा की तिथि 21 जून 2026 घोषित की तथा यह भी स्पष्ट किया कि वर्ष 2027 से नीट परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित यानी सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। यह निर्णय भारतीय परीक्षा प्रणाली में एक बड़े परिवर्तन का संकेत माना जा रहा है।नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव घोषित किए गए। छात्रों को परीक्षा केंद्र शहर बदलने की सुविधा देने का निर्णय लिया गया ताकि जिन क्षेत्रों में अनियमितताओं की आशंका रही, वहां के विद्यार्थी अपनी पसंद के शहर में परीक्षा दे सकें। एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी करने की घोषणा की गई और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा समय निर्धारित किया गया, जिसमें अतिरिक्त 15 मिनट का समय भी जोड़ा गया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह निर्णय छात्रों के मानसिक और आर्थिक दबाव को कम करने के उद्देश्य से लिया गया। लेकिन वास्तविक प्रश्न केवल पुनर्परीक्षा का नहीं है। बड़ा प्रश्न यह है कि आखिर बार-बार ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं? क्या भारत की पारंपरिक पेन-एंड-पेपर परीक्षा प्रणाली अब अप्रासंगिक हो चुकी है? क्या परीक्षा माफिया तकनीकी रूप से प्रशासन से आगे निकल चुके हैं? और क्या केवल सीबीटी मोड में परिवर्तन से यह समस्या समाप्त हो जाएगी?
साथियों, इन प्रश्नों के उत्तर खोजने के लिए हमें भारत की परीक्षा संस्कृति और उसके सामाजिक-आर्थिक दबावों को समझना होगा। भारत में प्रतियोगी परीक्षाएं केवल अकादमिक प्रक्रिया नहीं हैं। मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में प्रवेश को सामाजिक प्रतिष्ठा, आर्थिक सुरक्षा और पारिवारिक सम्मान से जोड़ दिया गया है। लाखों परिवार अपनी पूरी बचत कोचिंग, हॉस्टल और अध्ययन सामग्री पर खर्च करते हैं। कई विद्यार्थी वर्षों तक ड्रॉप लेकर तैयारी करते हैं। ऐसी स्थिति में जब सफलता का दबाव अत्यधिक बढ़ जाता है, तब अवैध रास्तों का आकर्षण भी बढ़ने लगता है। यही वह जमीन है जहां परीक्षा माफिया अपना नेटवर्क तैयार करते हैं।
साथियों, यहां 2003 में रिलीज हुई प्रसिद्ध फिल्म मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस का संदर्भ अत्यंत प्रासंगिक प्रतीत होता है। उस समय दर्शकों ने फिल्म को एक मनोरंजक कॉमेडी-ड्रामा के रूप में देखा था, जिसमें मेडिकल शिक्षा व्यवस्था की खामियों और फर्जी प्रवेश संस्कृति पर व्यंग्य किया गया था। लेकिन आज वास्तविक जीवन में जो घटनाएं सामने आ रही हैं,उन्होंने यह एहसास करा दिया है कि वह केवल फिल्मी कल्पना नहीं थी। “मुन्ना भाई” मॉडल अब तकनीक-संचालित संगठित अपराध में बदल चुका है, जहां डमी कैंडिडेट, डिजिटल इंपर्सोनेशन, बायोमेट्रिक धोखाधड़ी और प्रश्नपत्र खरीद-फरोख्त एक समानांतर उद्योग का उच्च स्तरीय रूप ले चुके हैं।
साथियों साइबर अपराध और परीक्षा प्रणाली के इस गठजोड़ ने प्रशासन के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। पहले प्रश्नपत्र प्रिंटिंग प्रेस या परिवहन के दौरान लीक होते थे, लेकिन अब डिजिटल सर्वर, एन्क्रिप्टेड डेटा ट्रांसफर और नेटवर्क सुरक्षा भी जोखिम में हैं। यदि परीक्षा डेटा का प्रबंधन पर्याप्त साइबर सुरक्षा के साथ न किया जाए, तो हैकिंग, डेटा चोरी और अंदरूनी मिलीभगत के जरिए पूरी प्रणाली प्रभावित हो सकती है। यही कारण है कि विशेषज्ञ केवल कानूनी सख्ती नहीं, बल्कि साइबर इंफ्रास्ट्रक्चर के उन्नयन पर भी सटीकता से जोर दे रहे हैं।
साथियों, भारत में सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा प्रणाली को भविष्य कासमाधान माना जा रहा है। दुनिया के कई विकसित देशों में बड़े पैमाने की प्रवेश परीक्षाएं डिजिटल माध्यम से आयोजित होती हैं। इससे प्रश्नपत्र वितरण, परिवहन और प्रिंटिंग से जुड़े जोखिम कम हो जाते हैं। प्रत्येक उम्मीदवार के लिए प्रश्नों का क्रम बदलना, अलग-अलग सेट बनाना और रियल टाइम मॉनिटरिंग संभव हो जाती है। एआई आधारित निगरानी, फेस रिकग्निशन और डिजिटल लॉगिंग जैसी तकनीकें परीक्षा पारदर्शिता को मजबूत बना सकती हैं। भारत में भी बैंकिंग, प्रबंधन और सरकारी भर्ती की अनेक परीक्षाएं पहले से सीबीटी मोड में सफलता पूर्वक आयोजित हो रही हैं।हालांकि केवल सीबीटी मोड अपनाना अंतिम समाधान नहीं माना जा सकता। डिजिटल परीक्षा प्रणाली के अपने खतरे भी हैं। यदि साइबर सुरक्षा कमजोर रही, तो सर्वर हैकिंग, रिमोट एक्सेस, सॉफ्टवेयर मैनिपुलेशन और डेटा टैंपरिंग जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में इंटरनेट और कंप्यूटर सुविधाओं की असमानता भी एक बड़ी चुनौती है। भारत जैसे विशाल देश में करोड़ों छात्रों के लिए समान डिजिटल अवसंरचना उपलब्ध कराना आसान नहीं होगा। इसलिए सीबीटी प्रणाली के साथ साइबर सुरक्षा, डिजिटल साक्षरता और तकनीकी पारदर्शिता को समान प्राथमिकता देनी होगी। नीट विवाद ने एक और गंभीर प्रश्न खड़ा किया है क्या परीक्षा आधारित शिक्षा मॉडल स्वयं संकट में है? आज पूरी शिक्षा व्यवस्था अंक, रैंक और कटऑफ की होड़ में बदल चुकी है। छात्रों पर मानसिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। कोचिंग उद्योग अरबों रुपये का व्यवसाय बन चुका है। जब सफलता को केवल परीक्षा परिणामों से मापा जाता है, तब नैतिकता कमजोर पड़ने लगती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि केवल परीक्षा सुरक्षा बढ़ाने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को अधिक बहुआयामी, कौशल आधारित और मानसिक स्वास्थ्य के अनुकूल बनाना होगा।
साथियों, इस पूरे घटनाक्रम में सोशल मीडिया की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। एक्स, यूट्यूब, टेलीग्राम और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर छात्रों ने अपनी आवाज बुलंद की। लाखों पोस्ट, वीडियो और लाइव चर्चाओं ने सरकार पर दबाव बनाया। यह डिजिटल लोकतंत्र की शक्ति भी है और चुनौती भी। जहां एक ओर सोशल मीडिया पारदर्शिता और जनदबाव का माध्यम बना, वहीं दूसरी ओर अफवाहें, फर्जी दस्तावेज और भ्रामक सूचनाएं भी तेजी से फैलीं। इसलिए डिजिटल युग में सूचना प्रबंधन भी उतना ही महत्वपूर्ण हो गया है जितना परीक्षा प्रबंधन।केंद्रीय जांच ब्यूरो को जांच सौंपे जाने के बाद कई गिरफ्तारियां हुई हैं और जांच एजेंसियां सक्रिय रूप से नेटवर्क की परतें खोल रही हैं। लेकिन यह केवल कुछ व्यक्तियों की गिरफ्तारी का मामला नहीं है। यह उस व्यापक समानांतर व्यवस्था को समाप्त करने की चुनौती है जो शिक्षा व्यवस्था की कमजोरियों का फायदा उठाकर फल-फूल रही है। यदि समाज, प्रशासन, शिक्षा संस्थान और तकनीकी विशेषज्ञ मिलकर दीर्घकालिक सुधार नहीं करेंगे, तो हर नया कानून कुछ समय बाद अप्रभावी साबित हो सकता है।
साथियों, वास्तव में, “पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट 2024” की विफलता का अर्थ यह नहीं है कि कानून अनावश्यक था,बल्कि यह दर्शाता है कि कानून के साथ मजबूत क्रियान्वयन, तकनीकी क्षमता, जवाबदेही और संस्थागत ईमानदारी भी आवश्यक है। किसी भी कानून की सफलता उसके लागू होने की दक्षता पर निर्भर करती है। यदि परीक्षा संचालन में शामिल तंत्र पारदर्शी और जवाबदेह न हो, तो सबसे कठोर कानून भी कागज तक सीमित रह जाते हैं।आज भारत एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। एक ओर दुनिया की सबसे युवा आबादी, डिजिटल अर्थव्यवस्था और तकनीकी क्षमता है; दूसरी ओर शिक्षा व्यवस्था में बढ़ता अविश्वास, साइबर अपराध और परीक्षामाफियाओं का खतरा है। यदि भारत को वैश्विक ज्ञान शक्ति बनना है, तो उसे अपनी परीक्षा प्रणाली को विश्वसनीय, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुरक्षित बनाना ही होगा। नीट-यूजी 2026 विवाद केवल एक परीक्षा का संकट नहीं, बल्कि उस भरोसे की परीक्षा है जिस पर भारत का भविष्य टिका हुआ है।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन करें इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे के यह समय केवल दोषियों को पकड़ने का नहीं, बल्कि पूरी प्रणाली का पुनर्निर्माण करने का है। कानून, तकनीक, नैतिक शिक्षा,साइबर सुरक्षा, प्रशासनिक जवाबदेही और सामाजिक मानसिकता इन सभी स्तरों पर व्यापक सुधारों की आवश्यकता है। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो हर नई तकनीक अपराधियों के लिए नया हथियार बनती जाएगी। लेकिन यदि भारत इस संकट से सीख लेकर शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और सुरक्षित बना लेता है, तो यही संकट भविष्य के सुधारों की ऐतिहासिक शुरुआत भी सिद्ध हो सकता है।

WhatsApp Image 2026 05 14 at 7.12.24 PM
संकलनकर्ता लेखक – क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए (एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र 9226229318

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

कविता – जिंदगी में कुछ भी परमानेंट नहीं

by Page 3 News International Desk
September 20, 2026
0
3

क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए (एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र 9226229318

कविता – दुआ और बद्दुआ

by Page 3 News International Desk
September 20, 2026
0
2

दुआ वो दौलत है,जिसके आगे ताज भी झुक जाता है,जिसके लिए अमीर भी हाथ उठाकर माँगता है।बद्दुआ वो आग है,जो...

ट्रंप नें लिंडसे ओ.ग्राहम रूस और ईरान प्रतिबंध अधिनियम 2026 पर हस्ताक्षर किए – भारत की अर्थव्यवस्था पर अगली मार? -रूस के तेल से लेकर भारत के रुपया,शेयर बाजार, निर्यात और महंगाई तक नई आर्थिक चुनौती? -समग्र व्यापक विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
September 20, 2026
0
2

ट्रंप की 100 प्रतिशत टैरिफ मिसाइल का भारत पर अगला वार? भारत के रुपया,बाजार, निर्यात,निवेशकों और महंगाई तक मचेगा कितना...

कविता – मौजूदगी की कीमत

by Page 3 News International Desk
September 19, 2026
0
1

कभी किसी की कीमत,उसके जाने के बाद मत समझना,जो पास है आज,उसे कल की यादों में मत ढूँढ़ना।मुस्कान जो आज...

कविता – मौजूदगी की कीमत

by Page 3 News International Desk
September 19, 2026
0
3

कभी किसी की कीमत,उसके जाने के बाद मत समझना,जो पास है आज,उसे कल की यादों में मत ढूँढ़ना।मुस्कान जो आज...

कविता – पापाज़ी की कीमत,उनके रहते समझना

by Page 3 News International Desk
September 19, 2026
0
2

पापाज़ी की कीमत उनके जाने के बाद नहीं समझनाउनके रहते हर पल को प्यार से सजानासिर पर हाथ हो उनका,तो...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
« Aug    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.