
नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश
शासकीय गृहविज्ञान अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय नर्मदापुरम की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं बाल संरक्षण क्लब द्वारा प्राचार्य के मार्गदर्शन में तथा रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हर्षा चचाने एवं पूजा गोस्वामी के सहयोग से बाल संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियाँ एवं प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं।
महाविद्यालय में वॉल पेंटिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम रवीना दुबे, द्वितीय निर्मला राजपूत एवं तृतीय स्थान प्रिया सोनी ने प्राप्त किया, जबकि वॉल पेंटिंग में प्रथम स्थान हुमैरा अली, द्वितीय खुशबू अहिरवार और तृतीय स्थान सलोनी दुबे को मिला। भारत सरकार के निर्देशन में नशा मुक्ति अभियान की पाँचवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 1 अगस्त से 18 नवंबर तक महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए गए, जिसके अंतिम दिवस के उपलक्ष्य पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. भारती दुबे द्वारा छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई एवं छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर नशा मुक्ति का संदेश दिया। प्राचार्य द्वारा छात्राओं को नशे से दूर रहने सदैव सचेत रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने की अपील की गई।
कार्यक्रम में डॉ. भारती दुबे, डॉ. श्रीकांत दुबे, डॉ. आर.के. चौकीकर, डॉ. रामबाबू मेहर, डॉ. कंचन ठाकुर, शैलेंद्र तिवारी, रफीक अली सहित महाविद्यालय की अनेक छात्राएँ उपस्थित रहीं।