महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
भदरसा के चर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में मोईद खान निचली अदालत से बरी होकर जेल से रिहा होने के मामले मे सियासत तेज
प्रदेश के मत्स्य मंत्री व निषाद राज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने पीड़िता की मां से मुलाकात की।
संजय निषाद ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
उन्होंने कहा कि पीड़िता अब हाई कोर्ट जाने की तैयारी में है।
हाई कोर्ट में मजबूत पैरवी कर मोईद खान को दोबारा जेल भेजने की कोशिश की जाएगी।
मामले में मोईद खान के नौकर राजू खान को 20 साल की सजा सुनाई जा चुकी है।
सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान संजय निषाद ने सपा पर निशाना साधा।
अखिलेश यादव द्वारा मोईद खान से बातचीत किए जाने पर उन्होंने आपत्ति जताई।
आरोप है कि रिहाई के बाद सपा के पूर्व मंत्री पवन पांडे ने मोईद खान की फोन पर अखिलेश यादव से बात कराई।
संजय निषाद ने कहा कि पीड़िता निषाद समुदाय से है और समाज को न्याय की लड़ाई में उसके साथ खड़ा होना चाहिए।