महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी अयोध्या पहुंचे।अयोध्या पहुंचने पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी संजीव चतुर्वेदी एवं जिला मंत्री आलोक तिवारी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। शिक्षक विधायक दिलीप कुमार त्रिपाठी अयोध्या में संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों के प्रदेश के सम्मेलन में शिरकत करने आए थे। उन्होंने संगठन के नेताओं से जिले में सदस्यता अभियान के संबंध में एक बैठक भी की तथा जिले में सदस्य अभियान की वस्तु स्थिति से भी अवगत हुए । उन्होंने संगठन के नेताओं को शिक्षकों की समस्याओं को लगातार समाधान करने के लिए निर्देश दिए तथा आस्वस्त किया कि यदि कहीं भी मेरी जरूरत पड़े तो निसंकोच मुझे तत्काल इसकी सूचना दें शिक्षकों के हर कार्य को समय रहते पूर्ण कराया जाएगा।इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी संजीव चतुर्वेदी, जिला मंत्री आलोक तिवारी,जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी, महानगर अध्यक्ष अनूप पांडेय,नगर मंत्री सत्य प्रकाश, डॉ रंजीत वर्मा, आदि उपस्थित रहे।
वक्त कभी किसी का सगा नहीं
वक्त का पहिया कैसे करवट बदल लेता है - हम खुद अपने ही पुराने और आज के वक्त का विश्लेषण...