
नई दिल्ली: बिहार के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से विजयी हुए भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी जी दिल्ली के प्रसिद्ध श्री कालकाजी मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहाँ माता कालका जी के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा।
दर्शन के बाद तिवारी जी ने मंदिर के पीठाधीश्वर महंत श्री सुरेन्द्र नाथ अवधूत जी से मुलाकात की और आशीर्वाद प्राप्त किया। महंत जी ने उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जनसेवा ही राजनेता का सबसे बड़ा धर्म है।
मंदिर परिसर में दिल्ली पूर्वांचल मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष संतोष ओझा जी ने विधायक का स्वागत किया। इस दौरान तिवारी जी ने कहा
“माता कालका जी की कृपा से जनता का आशीर्वाद मिला है। आने वाले समय में विकास और जनसेवा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।”
उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव जीतने के तुरंत बाद दिल्ली आकर माता के दरबार में मत्था टेकना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
मिथिलेश तिवारी हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महत्वपूर्ण जीत दर्ज कर चर्चा में रहे हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान उनका ये आध्यात्मिक कार्यक्रम सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में है।