• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • Page 3 Family
    • E-Paper
    • E-Magazine
    • Management Team
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • Page 3 Family
    • E-Paper
    • E-Magazine
    • Management Team
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi Editorials

मन एकाग्रता से विवेक जागृत होता है,जिसमें निर्णायक क्षमता सर्वोत्तम होती है

by Page 3 News International Desk
December 14, 2025
in Hindi Editorials
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

मौन धारण से क्रोध,मनमुटाव व झगड़ों को हराने की बहुत बड़ी ताकत

मौन धारण सफ़लता का सच्चा सूत्र है इससे आत्मिक बल,निर्मल बुद्धि समस्याओं का समाधान व मस्तिष्क में एकाग्रता होने को रेखांकित करना जरूरी-एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया

गोंदिया – वैश्विक स्तरपर दुनियां में हर देश ने तेजी से बढ़ती प्रौद्योगिकी,विकास से बढ़ते डिजिटाइजेशन ने शारीरिक श्रम को विशाल स्तरपर कम कर मानसिक श्रम को बढ़ा दिया है जिसमें अनेक प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक एप्स और वेबों को ईट का जवाब पत्थर से देने का काम कर दिया है जिसमें माननीय जीव का ध्यान भटक सा गया है और अपने ही उलझन में उलझते हुए गुम सा हो गया है। मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र यह मानता हूं कि बढ़ते मानवीय विवादों व बढ़ाती अपनीं ख्वाहिशें,लग्जरी जिंदगी झूठी शान को दिखाने के चक्कर में बड़बोलापन शब्दों बयानों वाक्यों के गिरते स्तर तथा परिवार में बढ़ते विवादों की खाई को और चौड़ा करते जा रहे हैं, जहां अब समय आ गया है कि अब आदि-अनादि काल से हमारे बड़े बुजुर्गों के उपरोक्त हानियों में गुणकारी टॉनिक मौन एकाग्रता को अपनाएं जो हमारे जीवन की सफलता का सच्चा सूत्र है। चूंकि मन एकाग्रता से विवेक जागृत होता है,जिसमें निर्णायक क्षमता सर्वोत्तम होती है, इसलिए आज हम मीडिया में उपलब्ध जानकारी के सहयोग से इस आर्टिकल के माध्यम से चर्चा करेंगे, मन एकाग्रता से क्रोध का दामन, आत्मिक बल, निर्मल बुद्धि, समस्याओं का समाधान व मस्तिष्क में एकाग्रता होने को रेखांकित करना जरूरी है।

साथियों बात अगर हम मौन व एकाग्रता के लाभों की करें तो, मौन रहने में बड़ी ताकत है, रह कर देखें तब हमको इसके फायदों के बारे में ज्ञान होगा। मौन रहने के फायदे इस प्रकार है:-(1)सकारात्मक सोच के लिए जीवन में मौन रहने की सलाह दी जाती है।(2)मन को शांति मिलती है और शक्ति बढ़ती है।(3)मौन से आंतरिक और मानसिक शक्ति मिलती है।(4)इससे व्यक्ति लंबे समय तक तनाव रहित बना रहता है।(5)मौन रहने से क्रोध मिटता है।(6)मौन की शक्ति बड़े से बड़े अहंकार को धूल में मिला देती है (7) स्मरण शक्ति और सोचने की शक्ति बढ़ती है।(8)नई मानसिक ऊर्जा प्राप्त होती है और बड़े संघर्ष शुन्य हो जाते हैं।(9)इस उपाय से मन की चंचलता को नष्ट किया जा सकता है।(10)घरेलू लड़ाई-झगड़े बिल्कुल खत्म हो जाते हैं और अपने आप पर काबू पाने की शक्ति बढ़ती है।मौन रहने के क्या लाभ होते हैं ?कहते हैं कि जो समझदार होता है, वह कम बोलता है और कई बार मौन रहकर भी वह संवाद साध लेता है। अनुभव बताता है कि मौन कई बार बहुत बड़ी परेशानियों से बचा सकता है। इसके विपरीत अगर कोई आदत से मजबूर होकर एक के बदले दस जवाब देता है और कहता है कि मैं चुप क्यों रहूं, किसी से दबकर क्यों रहूं? तो वह बहुत बड़ी मुसीबत में फंस सकता है।मौन की अपनी, अनुपम अभिव्यक्ति होती है, जो किसी भाषा की मोहताज नहीं होती।अक्सर लोग वाणी के विराम को ही मौन समझते हैं। लेकिन किसी व्यक्ति के मन में संकल्पों की उथल-पुथल हो रही हो, किसी अन्य व्यक्ति के प्रति उसके मन में द्वेष भावना का ज्वार-भाटा उठ रहा हो, या उसके भीतर कोई और वासना धधक रही हो, तो क्या यह मौन कहा जाएगा? कहते हैं कि पानी-सा रंगहीन नहीं होता मौन, आवाज की तरह इसके भी हजार रंग होते हैं। मन और वाणी, दोनों का शांत होना ही पूर्ण मौन कहा जाता है। मुख के मौन को बाह्य मौन कहा जाता है तथा मन का मौन अंत: मौन। एक कहावत है कि मीठा बोलना जितना सुखकारी है, उतना ही कम बोलना भी लाभकारी है। पर हमें यह समझ भी होनी चाहिए की जहां मौन रहना चाहिए, वहां बोलकर अपने लिए झमेला कभी खड़ा नहीं करना है।मौन हमारे मस्तिष्क के सभी स्नायुओं और इंद्रियों को संयमित रखता है। चुप रहने से वाणी और वाणी के साथ खर्च होने वाली मस्तिष्क की शक्ति संचित होती है। तभी तो कहा गया है कि जो व्यक्ति अपने मुख और जबान पर संयम रखता है, वह अपनी आत्मा को कई संतापों से बचाता है। मौन में रहकर ही हम जीवन जगत के गूढ़ और सत्य पहलुओं का साक्षात्कार कर सकते हैं। जिस उत्तम धारणा से इतने लाभ प्राप्त होते हों, तो क्यों न हम उसको अपने जीवन का अंग बना लें?
साथियों बात अगर हम मौन व एकाग्रता साधना से अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव की करें तो,मौन धारण करना एक बड़ी साधना है़ यह हमारे सोचने समझ ने की शक्ति को बढ़ाता है़ इसलिए साधना के सभी पंथ मौन की महत्ता को स्वीकार करते है़ मनोविज्ञानी और करियर विशेषज्ञ भी स्मरण शक्ति बढ़ाने,एकाग्रता,शांति और सकारात्मक सोच के लिए जीवन में मौन धारण करने की सलाह देते हैं जब हम कुछ समय मौन रहते तो स्वयं से बात करते हैं आत्म मंथन करते हैं इससे नयी मानसिक ऊर्जा प्राप्त होती है़ इस छोटे-से उपाय से आप अपने जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।(1)नकारातमकता का दूर होना,हमारी जो संस्कृति है उसमें सिर्फ उत्पादकता की बात की जाती है हमेशा पूछा जाता है कि आपने अपने परिवार,समाज,देश के लिए क्या किया या आप अपने देश के लिए क्या कर सकते हैं इस सवाल के मूल में एक ही तत्व रहता है – क्या किया जा सकता है? मौन हमें इससे आजादी दिलाता है कई बार यह एकांत ही बहुत ज्यादा उत्पादक हो जाता है।(2) क्या हम दस दिन तक मौन रहने के बारे में सोच सकते हैं? बहुत से लोगों के लिए यह पानी पर चलने जैसा है लेकिन विपासना के शिविर में यह होता है इसमें भाग लेने वालों को लिखने-पढ़ने तक की मनाही होती है वह एक-दूसरे से आइ कांटैक्ट भी नहीं कर सकते एक बार वैज्ञानिकों का दल विपासना के इस तरह के शिविर में शोध के लिए गया था उन्होंने पाया कि चुप रहने से हमारी संवेदनशीलता बढ़ने लगती है दृष्टि में,सोच में,भावनाओं में समाहित हो जाती है।(3)विद्वानों का मानना है कि हम निराशावादी इसलिए हो जाते हैंं क्योंकि हम भविष्य में जीते हैं जो सिर्फ एक भ्रम है मौन हमें वर्तमान में लाता है जहां हम खुशी का अनुभव करते हैं मौन की मदद से ही हम भविष्य के भ्रम से निकलने में कामयाब हो सकते हैं।(4) डॉक्टरों की माने तो मौन एकांत में किसी प्राकृतिक स्थान पर टहलने का एक अलग आनंद है वैज्ञानिकों का मानना है कि मौन से हमारे दिमाग के उस हिस्से का विकास होता है जो हमारी याददाश्त को मजबूत करता है प्रकृति के करीब रहने से हमारी स्थान संबंधी याददाश्त तेज होती है विशेषज्ञ मानते हैं कि एकांत मौन में दिमाग शांत रहता है वह यादों को सहेजने का काम करता है।(5) एक्शन को मिलती है मजबूती मनोविश्लेषक केली मैकगोनिगल का मत है कि जब हम मौन रहते हैं तभी दिमाग में सकारात्मक विचार आते हैं जिसे बाद में हम अमल में लाते हैं इससे हमारे भीतर सकारात्मक प्रवृत्ति बढ़ती है।(6)जब कभी भी हम अपने बच्चों या प्रियजनों पर सख्ती करते हैं तो बाद में पछताते हैं यह तभी होता है जब हम बिना सोचे-समझे यह करते हैं यहीं पर मौन काम करता है वह हमें जागरूक करता है सचेत करता है इससे हमारी गतिविधियां हमारे नियंत्रण में रहती हैं जब हम जागरूक रहते हैं तब हमारे ऊपर हमारा नियंत्रण रहता है किसी बाहरी चीज से हम प्रभावित नहीं होते यह शक्ति हमें मौन से मिलती है।(7)दिगाम भी तेज होता है शरीर का सबसे जटिल और ताकतवर हिस्सा दिमाग है़ जिस तरह से मांसपेशियों को कसरत करने से फायदा पहुंचता है, वैसे दिमाग को मौन से फायदा होता है मौन एक तरह से दिमाग की कसरत है मान लें कि आप किसी शांत जगह पर ध्यान के लिए बैठे और तभी आपको खुजली होने लगती है विशेषज्ञ मानते हैं कि आपको खुजली नहीं करनी चाहिए इससे आपको व्यवधान में भी ध्यान लगाने की आदत पड़ जायेगी इससे एकाग्रता बढ़ती है।
साथियों बात अगर हम मौन वह एकाग्रता को सभी मानवीय गुणों में सर्वोपरि की करें तो, मौन रहना सभी गुणों में सर्वोपरि है। मौन का अर्थ है संयम के द्वारा धीरे-धीरे इन्द्रियों तथा मन की कार्यपद्धति को संयमित करना। समस्त सिद्धियों के मूल में मौन ही है। जैसे निद्रा से उठने पर शरीर, मन एवं बुद्धि में नई स्फूर्ति दिखाई देती है वैसे ही मौन रहने पर सर्वदा वही स्फूर्ति शरीर के साथ मन एवं बुद्धि में बनी रहती है। ग्रह शांति के लिए मौन धारण कर मानसिक जप करना सर्वश्रेष्ठ माना गया है।भगवान श्रीकृष्ण नेश्रीमद्भगवत गीता में वाक्संयम को तप की संज्ञा दी है। मौनव्रत से गंभीरता आत्मशक्ति तथा वाकशक्ति में वृद्धि होती है। मौन से तात्पर्य है बिना दिखावे के सेवा करना। मौन रहना सभी गुणों में सर्वोपरि है। मौन का अर्थ है संयम के द्वारा धीरे-धीरे इन्द्रियों तथा मन की कार्यपद्धति को संयमित करना। समस्त सिद्धियों के मूल में मौन ही है। जैसे निद्रा से उठने पर शरीर, मन एवं बुद्धि में नई स्फूर्ति दिखाई देती है वैसे ही मौन रहने पर सर्वदा वही स्फूर्ति शरीर के साथ मन एवं बुद्धि में बनी रहती है। मौन रहने से आध्यात्मिक शक्तियों का विकास तो होता ही है,साथ ही शरीर में ऊर्जा भी संग्रहित होती है। प्रतिदिन कुछ समय मौन रहकर अपनी आत्मशक्ति का विकास कर अपनी आत्मा के निकट आंतरिक संवाद, ध्यान अवश्य करना चाहिए। अगर प्रतिदिन कुछ समय के लिए मौन व्रत न धारण कर पाएं तो सप्ताह में एक दिन कुछ समय के लिए अथवा माह में एक दिन मौन व्रत अवश्य रखना चाहिए। नीति शास्त्रों में कहा गया है कि विद्वान चुप रहते हैं, समझदार बोलते हैं और अज्ञानी अकारण बहस करते हैं, इसलिए जीवन में अकारण वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर कभी-कभी मौन धारण करना भी फायदेमंद रहता है। मौन धारण करने से न केवल आध्यात्मिक लाभ है, बल्कि मनोवैज्ञानिक, वैज्ञानिक और ज्योतिषीय लाभ भी हैं।मौन धारण कर हम अपनी ऊर्जा को बिखरने से रोकते हैं जिसके कारण आवश्यक कार्यों के लिए ऊर्जा संचित हो जाती है। अक्सर देखा गया है, जो लोग जरूरत के समय ही बोलते हैं अथवा अधिकांश समय मौन धारण कर लेते हैं, वे अपने विचारों और शब्दों पर नियंत्रण रखने में परिपक्व हो जाते हैं, जिसके कारण किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा से मन दुःखी नहीं होता है। मौन के द्वारा क्रोध पर भी नियंत्रण पाया जाता है तथा वाणी दोष से भी बचा जा सकता है।
साथियों बात अगर हम मन के एकाग्रता के विमुख होने के कारणों की करें तो, मनुष्य के मन का स्वाभाविक गुण है चंचल होना यानी एकाग्र न होना। इसका चंचल गुण बार बार हमें हमारे लक्ष्यों से विमुख करता रहता है। मनुष्य का मन उसको भावनाओं और कामनाओं के जाल में बांधकर भांति-भांति के कार्य करवाता है। हमारा मन हमारे शरीर रूपी रथ का सारथी होता है। इसका जिस ओर मन करता है वह उधर ही इसको ले जाता है। इसमें प्राय: गलत राह भी पकड़ ली जाती है। मन का अधिक झुकाव विषयों एवं विकारों की तरफ रहता है। वहां पर हमें इसको बांधने और रोकने की जरूरत महसूस होती है। इसके लिए गीता में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को उपदेश देते हुए कहते हैं, हे अर्जुन यदि तुम धीर मति वाले और दृढ़ निश्चयी व्यक्ति हो तो मन की चंचलता पर काबू पाया जा सकता है। मन का मुंहजोर घोड़ा आरंभ में सवार को अपनी पीठ पर आसीन नहीं होने देता है, लेकिन अगर बार-बार कोशिश की जाए तो वह उसे सवार भी होने देगा, उसकी बात मानेगा और उसकी इच्छा के अनुसार चलेगा भी, पर सबसे कठिन होता है मन को किसी एक लक्ष्य पर टिका कर रखना। मन के दृढ़ निश्चयी होने पर ही इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इसी को कहते हैं अभ्यास की तलवार चलाना। इसी तरह स्वामी विवेकानंद जी एकाग्रता की महत्ता को बताते हुए कहते हैं कि अगर मुङो जीवन में एक बार फिर से शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मेरे मन के अनुसार मिला तो तथ्यों का अध्ययन तो कदापि नहीं करूंगा। तब मैं मन की एकाग्रता और अनासक्ति की सामर्थ्य बढ़ाऊंगा। इसमें पारंगत हो जाने के पश्चात अपनी इच्छा अनुसार तत्वों का संकलन करूंगा। इस तरह उन्होंने भी मन की एकाग्रता पर जोर दिया है। जिसने भी अपने मन को साध लिया, उसके लिए हर लक्ष्य आसान हो जाता है। मन की एकाग्रता हमें हमारी आत्मा से साक्षात्कार कराकर हमारी सफलता के नए द्वार खोलती है। इसलिए आज से ही मन को साधने में जुट जाइए।
साथियों बात अगर हम मौन धारण करने के महत्व की करें तो, मौन धारण करने का महत्वआज हम जिस युग में जी रहे हैं, उसमें टेक्नोलॉजी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जहां लोग एकांत की खोज में लगे रहते वो खुद को इन्ही टेक्नोलॉजी को कहीं गुम कर देते हैं। लेकिन मौन को मन में बैठाने की दिशा में पहला कदम यह है कि आप अपने मानसिक स्वास्थ्य को अन्य सभी पहलुओं से बढ़कर समझें और फिर उन तकनीकों को शामिल करने का सचेत प्रयास करें जो आपको मौन रहने की आत्मीय उदारता और शक्ति का अनुभव करने की अनुमति दे।गाड़ियों के बेतहाशे हॉर्न से लेकर आस-पास बजने वाले म्यूजिक, ऑन-डिमांड शो और लोगों की चटर-पटर से लेकर आपकी बिल्डिंग के ऊपर से उड़ते हुए हवाई जहाज की आवाज तक हर तरफ एक घना शोर है, जिसमें दूसरों की तो क्या, कभी-कभी खुद की भी आवाज नहीं सुन पाते। आपके अंतर्रमन की आवाज, जिसे सुनने से आपके जीवन की आधी परेशानी का समाधान मिल सकता है। वैज्ञानिक प्रमाणों के अनुसार, यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी बात नहीं है।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि मौन एकाग्रता से निर्णायक क्षमता सर्वोत्तम होती है।मौन धारण से क्रोध मनमुटाव व झगड़ों को हराने की बहुत बड़ी ताकत मौन धारण सफ़लता का सच्चा सूत्र है इससे आत्मिक बल निर्मल बुद्धि समस्याओं का समाधान व मस्तिष्क में एकाग्रता होने को रेखांकित करना जरूरी है।

RelatedPosts

आज की दुनियाँ में पैसा अतिआवश्यक है। लेकीन मन का संतोष, प्रसन्नता उससे भी अधिक आवश्यक है,

सफ़लता का सिद्धांत-कम बोलिए सोच समझ कर बोलिए ऐसे शब्द बोलिए कि सामने वाला इंप्रेस हो जाए

विकसित भारत 2047 और सुशासन का संकट: -निर्धारित ड्रेसकोड पहचान पत्र नदारद- अनुशासन,जवाबदेही और प्रशासनिक संस्कृति का वैश्विक परिप्रेक्ष्य -एक समग्र विश्लेषण

kishanchand sanmukhadas Bhawnani
संकलनकर्ता लेखक – कर विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए(एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र9359653465

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

आज की दुनियाँ में पैसा अतिआवश्यक है। लेकीन मन का संतोष, प्रसन्नता उससे भी अधिक आवश्यक है,

by Page 3 News International Desk
February 10, 2026
0
0

आज की दुनियां मे वो सबसे अधिक खुश है जिसके पास प्रसन्नता, मन की शांती, संतोष भरा मन है दुनियां...

सफ़लता का सिद्धांत-कम बोलिए सोच समझ कर बोलिए ऐसे शब्द बोलिए कि सामने वाला इंप्रेस हो जाए

by Page 3 News International Desk
February 10, 2026
0
0

किसी भी विषय वस्तु पर अपनी राय बनाते, शब्दों का चयन करते समय विवेकपूर्ण हाजिर मंथन ज़रूरी जीवन में छोटी-छोटी...

विकसित भारत 2047 और सुशासन का संकट: -निर्धारित ड्रेसकोड पहचान पत्र नदारद- अनुशासन,जवाबदेही और प्रशासनिक संस्कृति का वैश्विक परिप्रेक्ष्य -एक समग्र विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
February 10, 2026
0
0

देश क़ी राज्य सरकारों को पंजाब दिल्ली और क़ा सरकार तुहाडे द्वार व डोरस्टेप डिलीवरी ऑफ पब्लिक सर्विसेज यह मॉडल...

युवाओं को अपनीं सांस्कृतिक विरासत से संपर्क बनाए रखना ज़रूरी- अपनी मातृभाषा में बोलने पर गर्व का अनुभव होना चाहिए

by Page 3 News International Desk
February 9, 2026
0
1

आओ अपनें समाज, घर, क्षेत्र में अपनी मातृभाषा में बात करें ताकि उसे हम विलुप्तता से बचा सके भारत ख़ूबसूरत...

बिगड़ते रिश्ते नातों की जड़ @ मिस अंडरस्टैंडिंग मिस कम्युनिकेशन व कम्युनिकेशन गैप

by Page 3 News International Desk
February 9, 2026
0
1

आओ खुशियों के ख़ूबसूरत रिश्तों नातों संबंधों की क़द्र करें ख़ुशहाल रिश्तों नातों को मज़बूत करने नजरअंदाजी झुकना व समर्पण...

डिजिटल युग में अफवाहें-पेड प्रमोशन और डर आधारित मार्केटिंग स्ट्रेटेजी? लोकतंत्र, जनस्वास्थ्य और वैश्विक स्थिरता के लिए बढ़ता खतरा-फेक न्यूज एक्ट 2026 बनाने की तात्कालिक आवश्यकता

by Page 3 News International Desk
February 9, 2026
0
1

डिजिटल युग में मिसिंग पर्सन्स की अफवाहें- भय,तथ्य, कानून और लोकतंत्र पर मंडराता संकट भारत सहित पूरे विश्व में अफवाहों...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • E-Magazine
  • Management Team
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.