
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या.
मंडलायुक्त अयोध्या राजेश कुमार ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अयोध्या मंडल में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं भावी कार्ययोजनाओं से संबंधित विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई।
मंडलायुक्त राजेश कुमार ने
मुख्यमंत्री को अयोध्या मंडल में चल रही प्रमुख परियोजनाओं, बुनियादी ढांचे के विकास, पर्यटन एवं तीर्थ विकास से जुड़े कार्यों तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी दी।