महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर महिला चिकित्सालय गेट पर भाजपा नेता राकेश प्रताप सिंह की ओर से खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय ‘खुन्नू’ एवं भाजपा नेता सुनील तिवारी शास्त्री, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल ने महाबली हनुमान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मरीजों के परिजन, राहगीर एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय ‘खुन्नू’ ने कहा कि मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो सेवा, दान और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। भाजपा नेता सुनील तिवारी शास्त्री ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व त्याग, सहयोग और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सदैव जनसेवा के कार्यों में आगे रहते हैं और ऐसे आयोजन संगठन की सेवा भावना को दर्शाते हैं। भाजपा नेता गिरीश पाण्डेय डिप्पुल ने कहा कि सनातन परंपरा में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है।
आयोजकों ने सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के निरंतर आयोजन का संकल्प लिया।
