महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या.
सनातन परंपरा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से निकाली गई महा त्रिशूल यात्रा अयोध्या पहुंची।
यह यात्रा मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से चलकर अयोध्या के बीकापुर स्थित रमपुरवा शिव मंदिर पहुंची।
महा त्रिशूल यात्रा की शुरुआत 2 फरवरी को छिंदवाड़ा से की गई थी।
यात्रा के अयोध्या पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया।
लोगों ने त्रिशूल पर पुष्प वर्षा कर अपनी आस्था प्रकट की।
पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहा।
यात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति, शिव भक्ति और धार्मिक एकता का संदेश देना है।
त्रिशूल यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने इसे आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक बताया।
यह पवित्र त्रिशूल दुर्गापुर रमपुरवा स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान से स्थापित की जाएगी.