
‘महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या। तकरीबन दस दिन पूर्व ‘नगर की सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत भ्रमण पर निकले महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी एवं नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के सामने अवधपुरी कॉलोनी में रास्ते पर सीवर का पानी बहाने की समस्या सामने आई थी। इस समस्या का समाधान जल निगम के माध्यम से कर दिया गया है।
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि नागरिकों ने पार्षद सौरभ सूर्यवंशी की अगुवाई में समस्याओं से अवगत कराया था। इसमें परिक्रमा मार्ग को जोड़ने वाले कच्चा मार्ग पर सीवर लाइन के क्षतिग्रस्त होने की समस्या शामिल थी। निरीक्षण के दौरान काली माता मंदिर के निकट सीवर लाइन का पानी कच्चा मार्ग पर बहता दिखा था, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए महापौर ने तुरंत छतिग्रस्त सीवर लाइन को ठीक कराने का निर्देश जल निगम को दिया था। नगर निगम में कर्मचारियों का दल लगाकर सीवर लाइन की मरम्मत करा दी है। इससे वहां की की समस्या का समाधान हो गया है। स्थानीय लोगों ने रामचंद्र शर्मा की अगवाई में महापौर एवं पार्षद का आभार जताया है।