महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार एवं नगर निगम की टीम के साथ अशोक सिंघल नगर के अहिराना और परमहंस रामचंद्र दास वार्ड के नया पुरवा में आज भ्रमण कर जनसमस्याएं एकत्र करेंगे और उनका समयबद्ध निदान कराएंगे। यह जानकारी नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने दी।
उन्होंने बताया कि नगर की सरकार आपके द्वार अभियान के तहत 20 दिसंबर को सुबह आठ बजे महापौर भ्रमण कर लोगों की शिकायतें और समस्याएं संकलित करेंगे और उसका यथासंभव समाधान कराएंगे। भ्रमण के मद्देनजर नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों को टीमों सहित मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि भ्रमण में जलकल, स्वास्थ्य, प्रकाश एवं निर्माण विभाग से जुड़ी टीमें शामिल रहेंगी। इस दौरान शिविर लगाकर गृह एवं जलकर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न प्रकार की समस्याओं को संकलित कर यथासंभव निदान भी कराया जाएगा।
कमिश्नर राजेश कुमार ने पेशकार राघवेंद्र सिंह को किया निलंबित
महेंद्र त्रिपाठीअयोध्याकमिश्नर के निरीक्षण में अनियमितता उजागर, पेशकार निलंबित,कमिश्नर राजेश कुमार के रुदौली तहसील निरीक्षण के दौरान तहसील न्यायिक में...