महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या। दिल्ली में पानीपत की दूसरी ऐतिहासिक लड़ाई के मैदान (शौदा पुर गांव पानीपत) में देश के अंतिम हिंदू सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य उर्फ हेमू को श्रद्धांजलि देकर ब्राह्मण समाज को एकत्रित और संगठित करते दौरा कर रहे अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति अयोध्या के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित कृपा निधान तिवारी व चाणक्य धारा के संपादक पंडित राम तेज पांडे देश के सबसे विख्यात नाम ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ बवाना दिल्ली के मुख्यालय ब्राह्मण कुलम पहुंचे जहां उनका अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण पेशवा राधेश्याम सिंह भृगुवंशी जमदग्नि, धर्मरक्षक ब्राह्मण जत्थेदार ऋषिराज सिंह भारद्वाज, ब्राह्मण कुलम के चेयरमैन व बावनी ब्रह्म प्रधान पंडित योग दत्त कौशिक, वाइस चेयरमैन मास्टर नरेंद्र दत्त भारद्वाज , ब्राह्मण संघ के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह भारद्वाज, सतीश भारद्वाज @ सांभा, ब्राह्मण एंबेसडर पवन वशिष्ठ और ब्रह्मदत्त वशिष्ठ ने उनका स्वागत सम्मान किया । मुख्यालय में अपने संबोधन में श्री तिवारी ने ब्राह्मणों की एकता और संयुक्त संगठन को समय की जरूरत बताया। उन्होंने बताया कि सरकार आरक्षण आर्थिक आधार पर पूरे देश में लागू हो और योग्यता आधारित पदों पर किसी भी प्रकार का आरक्षण ना हो, समान नागरिक संहिता पूरे देश में लागू हो , देश में स्वर्ण आयोग का गठन किया जाए। अयोध्या में राम लला मंदिर के परिसर में भगवान परशुराम के भव्य मंदिर का निर्माण हो और भगवान परशुराम के प्राकट्य दिवस अक्षय तृतीया पर राजकीय अवकाश की घोषणा से संबंधित मांग नहीं मानी तो 24 अक्तूबर 2026 को आचार्य चाणक्य की जन्म भूमि पाटिल पुत्र पटना से दिल्ली संसद भवन तक रथ यात्रा निकालते हुए संसद का घेराव किया जाएगा। ब्राह्मण पेशवा राधेश्याम सिंह भृगुवंशी जमदग्नि ने उन्हें पूर्ण समर्थन देते अपनी पूरी तैयारी का आश्वासन दिया। उसके बाद उन्होंने बवाना धाम में निर्माणाधीन भगवान परशुराम भवन का दौरा किया। उन्होंने खुशी जाहिर की भगवान परशुराम भवन का देश के दूरदराज से आने वाले ब्राह्मण यहां पर निशुल्क रह सकेंगे।
वक्त कभी किसी का सगा नहीं
वक्त का पहिया कैसे करवट बदल लेता है - हम खुद अपने ही पुराने और आज के वक्त का विश्लेषण...