महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
अयोध्या के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर सीवर निर्माण की लापरवाही।
साकेत सदन अफीम कोठी के पीछे परिक्रमा मार्ग अचानक धंस गया।
मार्ग कुछ माह पहले ही बना था, लेकिन सीवर कार्य में तकनीकी मानकों का पालन नहीं हुआ।
गुणवत्ताहीन बैकफिलिंग और जल्दबाज़ी में किए गए कार्य को नुकसान की मुख्य वजह बताया जा रहा है।
धंसने से आवागमन अस्थायी रूप से पूरी तरह बाधित हो गया।
स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी और विभागीय अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।
घटना के बाद निर्माण एजेंसी ने क्षतिग्रस्त हिस्से को बैरिकेड कर मरम्मत शुरू की।
श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भविष्य में सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग उठाई।
