किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती सपा कार्यालय में श्रद्धा से मनाई गई
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की जयंती समाजवादी पार्टी के ज़िला कार्यालय गुलाब बाड़ी स्थित लोहिया भवन में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान ज़िला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने की। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निवर्तमान ज़िला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि “चौधरी चरण सिंह जी ने अपना पूरा जीवन किसानों, मजदूरों और गांव-गरीब के हक की लड़ाई में समर्पित कर दिया। उन्होंने किसान को देश की रीढ़ मानते हुए नीतियां बनाई, जिनसे ग्रामीण भारत को मजबूती मिली। आज आवश्यकता है कि हम सभी उनके विचारों को आत्मसात कर किसानों के सम्मान और अधिकार की लड़ाई को और तेज करें।”उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतों पर चलकर किसान, नौजवान और कमजोर वर्ग के हितों की रक्षा करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी चौधरी चरण सिंह जी के सादगीपूर्ण जीवन, स्पष्ट विचारधारा और किसान हितैषी नीतियों पर प्रकाश डाला। अंत में सभी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने और किसानों के हक की आवाज़ बुलंद करने का संकल्प लिया। सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में सरोज यादव,रितेश यादव,ओ पी पासवान,राजेश पटेल,सीताराम यादव,पूजा वर्मा,रीता निषाद, अवधेश वर्मा, आशीष वर्मा सहित बड़ी संख्या में सपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।