महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
मिल्कीपुर तहसील के किसानों का धान विक्रय आवेदन पत्र नहीं हो पा रहा सत्यापित, किसान अधिकारी और कर्मचारी का लगा रहा है चक्कर, अधिकारी नहीं दे रहे हैं ध्यान, मिल्कीपुर विधानसभा के धान क्रय केंद्रों पर एक-एक किसानों का धान खरीद कर विभाग ने पुरी की खानापूर्ति, अमानीगंज ब्लाक क्षेत्र में खण्डासा और अमानीगंज नाम से बने हैं दो क्रय केंद्र लेकिन एक ही छत के नीचे किया जा रहा संचालित, इस बार किसानों को ऑनलाइन आवेदन पत्र पर अंकित क्षेत्रफल और नाम सत्यापन के लिए अधिकारियों का लगाना पड़ रहा है चक्कर, लेखपाल सीमांत कृषकों की भूमि का करेंगे सत्यापन, तहसीलदार लघु कृषक एवं अन्य कृषकों के तीन हेक्टेयर तक करेंगे सत्यापन, एसडीएम 3 हेक्टेयर से ऊपर तथा 5 हेक्टेयर तक करेंगे सत्यापित वही अपर जिला अधिकारी 5 हेक्टेयर के ऊपर करेंगे सत्यापित। मिल्कीपुर के सैकड़ों किसानों ने धान बिक्री हेतु किया है आवेदन लेकिन जिम्मेदार अधिकारी सत्यापन पर नहीं दे रहे हैं ध्यान। अन्नदाताओं को कभी मौसम ने मारा तो वहीं छुट्टा मवेशियों भी कर रहे हैं परेशान…. लेकिन मिल्कीपुर के जिम्मेदार अधिकारी किसानों की परेशानियों का नहीं दे रहे हैं ध्यान