पेज 3 न्यूज़
नई दिल्ली। नई दिल्ली. दिल्ली और हरियाणा के बीच आवाजाही करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली सरकार मुनक नहर एलिवेटेड रोड को कश्मीरी गेट तक बढ़ाएगी, जिसके लिए 4 किलोमीटर लंबा सुरंग बनाया जाएगा। इससे ना सिर्फ दिल्ली-हरियाणा कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि जाम का सामना करने वालों को भी राहत मिलेगी।
सुरंग बन जाने के बाद दिल्ली-हरियाणा आनेजाने में और भी आसानी होगी। सांकेतिक तस्वीर
दिल्ली लोक निर्माण विभाग ने इंदरलोक से कश्मीरी गेट तक मुनक नहर एलिवेटेड रोड विस्तार की डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना में लगभग 4 किलोमीटर लंबी सुरंग शामिल होगी, जो सेंट्रल दिल्ली तक सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी देगी। इतना ही नहीं, परियोजना से दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक यात्रा समय लगभग 40% तक घटेगा। रोड के विस्तार से मुकरबा चौक, आजादपुर और रोशनारा रोड जैसे जाम वाले इलाकों में यातायात दबाव कम होगा। उत्तर, उत्तर-पश्चिम और पश्चिम दिल्ली के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह योजना दिल्ली सरकार की दीर्घकालिक और आधुनिक सड़क अवसंरचना रणनीति का हिस्सा है। पीडब्ल्यूडी अन्य विभागों के साथ मिलकर परियोजना के इंजीनियरिंग डिजाइन और एकीकरण पर काम कर रहा
वक्त कभी किसी का सगा नहीं
वक्त का पहिया कैसे करवट बदल लेता है - हम खुद अपने ही पुराने और आज के वक्त का विश्लेषण...
