महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता सपा सांसद अवधेश प्रसाद और लाल जी वर्मा ने की।
बैठक में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन पर विशेष चर्चा हुई।
जिन गांवों में पानी की टंकियां बन चुकी हैं, वहां शीघ्र जलापूर्ति शुरू कराने के निर्देश दिए गए।
जहां जलापूर्ति में शिकायतें मिल रही हैं, वहां तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई के आदेश दिए गए।
सांसदों ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधिकारियों को अधूरे कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
अन्य विकास योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
बैठक में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव और महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
सभी विभागों को जनहित की योजनाओं के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।