पेज 3 न्यूज़
नई दिल्ली, 23 नवंबर।
भारत के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई आज 23 नवंबर को रिटायर हो गए। कल(आज)24 नवंबर को जस्टिस सूर्यकांत भारत के नए सीजेआई के रूप में शपथ लेंगे। वे भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। जस्टिस सूर्यकांत का यह शपथ ग्रहण बेहद खास और हटकर होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस आयोजन में 6 देशों के चीफ जस्टिस शामिल होने वाले हैं। भारत में किसी सीजेआई का ऐसा शपथ ग्रहण पहली बार होने जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसा पहली बार होगा जब किसी न्यायाधीश के शपथ ग्रहण में इस तरह का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में भूटान, केन्या, मॉरिशस, नेपाल, मलेशिया और श्रीलंका के चीफ जस्टिस के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के जज अपने परिवार के साथ इस आयोजन में शामिल होंगे। भूटान के मुख्य जस्टिस ल्योंपो नॉर्बू शेरिंग, केन्या के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मार्था कूमे और केन्या सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस सुसान नजोकी, मलेशिया के संघीय न्यायालय के जज जस्टिस श्री दातुक नलिनी पद्मनाथन, मॉरीशस की मुख्य न्यायाधीश बीबी रेहाना मुंगली गुलबुल, नेपाल के मुख्य न्यायाधीश प्रकाश मान सिंह राउत के साथ नेपाल सुप्रीम कोर्ट की जज सपना प्रधान मल्ल और नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज अनिल कुमार सिन्हा भी शामिल होंगे, श्रीलंका के मुख्य न्यायाधीश पी पद्मन सुरेसन के साथ श्रीलंका सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस एस तुरैराजा पीसी और जस्टिस ए एच एम डी नवाज भी शामिल होंगे।
प्रदेश सरकार का बजट ऐतिहासिक- महन्थ गिरीश पति त्रिपाठी मेयर
महेंद्र त्रिपाठी अयोध्या।महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश सरकार के बजट को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा...
