जो खोया, उसका ग़म नहीं, जो मिला, वह भी कम नहीं,
हर मोड़ पर जो साथ रहा, उससे सुंदर कोई हमदम नहीं।
कुछ ख़्वाब अधूरे रह गए, तो कुछ ने हक़ीक़त पाई है,
ज़िंदगी ने जो भी दिया, उसमें कोई कमी नज़र आई नहीं।
जो नहीं मिला, वह ख़्वाब है, जो मिल गया, लाजवाब है,
हर साँस में छिपा शुक्रिया, हर पल अपना एक जवाब है।
क्यों ढूँढ़ते हो चाँद को, जब पास अपने चाँदनी है,
जो आज अपने पास है, वही तो सबसे बड़ी नवाबी है।
न शिकवा किसी कल से रहे, न आने वाले कल का डर,
जो आज अपना बन गया, सँवारो उसी को उम्रभर।
कुछ पाने की चाह में कहीं, जो पाया है वह खो न जाए,
संतोष का दीपक जला, रोशन रहे जीवन का घर।
हर हार में सबक़ छिपा, हर जीत में एक कहानी है,
हर धूप के आँचल तले, ठंडी हवा की रवानी है।
जो छूट गया, वह वक़्त था; जो साथ है, वह सौग़ात है,
हर हाल में मुस्कुरा सको, यही ज़िंदगी की निशानी है।
जो खो गया, उसे भूलकर, जो मिल गया, उसे सँभालिए,
अपने हिस्से की धूप में, उम्मीद के दीपक जला लीजिए।
किशन ख़्वाबों की अपनी दुनियाँ,हक़ीक़त का अपना नूर
जो मिला है,प्यार से जीकर,जीवन को गुलज़ार कीजिए

