महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या

जिलाधिकारी के आदेश पर रुदौली में छापा, छह घरेलू गैस सिलेंडर जप्त
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के सख्त निर्देश पर खाद्य एवं रसद विभाग की टीम ने मंगलवार को लोहिया पुल स्थित यादव होटल पर छापा मारकर घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग का भंडाफोड़ किया।
जांच के दौरान छह घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। कार्रवाई क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बच्चें सिंह डोलिया के नेतृत्व में की गई।
टीम में पूर्ति निरीक्षक शशांक सिंह चौहान, रामवृक्ष यादव व वरिष्ठ लिपिक दीपांकर सिंह शामिल रहे।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बच्चें सिंह डोलिया का आरोप छापेमारी के दौरान प्रशासन की कार्रवाई को रुदौली के ही एक बड़े क्षेत्रीय भाजपा नेता द्वारा प्रभावित करने का जमकर प्रयास किया गया अधिकारियों से गाली गलौज भी की गई, लेकिन टीम ने दबाव को दरकिनार करते हुए सिलेंडर जब्त कर होटल संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि माननीय मुख्यमंत्री जी व डीएम के आदेश के अनुपालन में ऐसे मामलों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।