जिंदगी मिलती है संयोग से,पहचान कर्मों से बनती है,
जीवन की सुंदर तस्वीर अपनों के सहयोग से सजती है।
अकेले चलकर राहें,साथ चलकर मंजिल मिलती है,
प्रेम,विश्वास अपनत्व से ही जीवन में बहार खिलती है।
कोई हाथ थाम ले,मुश्किल राह भी आसान हो जाती है,
किसी की मुस्कान से उदास जिंदगी भी मुस्कुराती है।
न कोई छोटा होता है, न कोई बड़ा होता है रिश्तों में,
सहयोग की भावना इंसानियत की पहचान बन जाती है।
धन-दौलत से नहीं,दिलों के जुड़ाव से संसार चलता है,
एक-दूसरे के विश्वास से ही हर रिश्ता फलता-फूलता है।
जो दूसरों के दर्द को समझे,सच्चा इंसान कहलाता है,
जो मुश्किल में साथ निभाएवही अपना कहलाता है।
अकेले खुशियां अधूरी हैं,मिलकर उत्सव बन जाते हैं,
साझा प्रयासों के दीपक अंधेरों में भी जगमगाते हैं।
अहंकार की दीवारें तोड़ो,प्रेम के सेतु बनाते चलो,
एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवन-पथ पर बढ़ते चलो।
संयोग से मिला जीवन,सहयोग से अमर कहानी बन जाए
हर दिल में प्रेम जगाकर इंसानियत की निशानी बन जाए।
किशन न किसी को गिराकर,न हक छीनकर आगे बढ़ो,
सबके सहयोग से जियो,ताकि जीवन मिसाल बन जाए।
