
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
आई आई टी एवं इंजीनियरिंग की मुख्य प्रवेश परीक्षा जे ई ई मेन्स-2026 में ब्लूमिंग बड पब्लिक स्कूल कुमारगंज अयोध्या के कक्षा 12 के छात्र प्रांजल पांडेय ने 98.90 परसेंटाइल लाकर विद्यालय ही नहीं पूरे जनपद अयोध्या को गौरवान्वित किया और यह साबित किया कि ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रतिभा की कमी नहीं है।प्रांजल पांडे ने अपनी सफलता के लिए अपने पिता सूर्यभान पांडे माता रेनु पांडे एवं विद्यालय के शिक्षकों को इसका श्रेय दिया । प्रांजल ने यह सफलता विद्यालय में रेगुलर अध्ययन करते हुए बिना किसी कोचिंग के प्राप्त की।
विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र सिंह संरक्षक रेखा सिंह प्रबंधक जे पी सिंह प्रधानाचार्य अल्का सीनियर कोआर्डिनेटर प्रीति सहित समस्त विद्यालय परिवार ने इस सफलता के लिये प्रांजल को बधाई देते हुए जे ई ई एडवांस सफलता के लिये आशीर्वाद दिया।