
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या में रामनवमी की संध्या पर पुरोहित समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
इस दौरान बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार रहे इकबाल अंसारी भी यात्रा में शामिल हुए।
उन्होंने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया साथ ही भगवान श्रीराम की आरती भी उतारी इकबाल अंसारी ने सभी धर्मों के सम्मान की बात कही।
उन्होंने कहा— “हर धर्म के देवी-देवताओं का सम्मान होना चाहिए।”
उनके इस कदम की हर तरफ सराहना हो रही है।
अयोध्या से एक बार फिर भाईचारे का संदेश सामने आया है हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की गई।
रामनगरी से देश को सौहार्द का मजबूत संदेश मिला।