महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
मेडिकल कॉलेज में कमीशन कांड पर बड़ी कार्रवाई – प्रमुख अधीक्षक डॉ. अरविंद सिंह ने वार्ड बॉय आदित्य गौतम को किया तत्काल निलंबित, सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित कमीशन वाले ऑडियो का संज्ञान लेते हुए राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रमुख अधीक्षक ने तत्काल सख्त कार्रवाई की है।
प्रमुख अधीक्षक कार्यालय से वार्ड बॉय आदित्य गौतम कार्यस्थल ईसीजी कक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जांच पूर्ण होने एवं अंतिम निर्णय तक उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
प्रमुख अधीक्षक डॉ. अरविंद सिंह की इस त्वरित कार्रवाई की अयोध्या में हर तरफ सराहना हो रही हैं।
युवाओं में बढ़ते फास्ट फूड के प्रचलन से उत्पन्न स्वास्थ्य ख़तरों को रेखांकित करना समय की मांग
आओ अस्वास्थ्यकर आहरों की आदत से उत्पन्न खतरों के बारे में जागरूकता उत्पन्न करें निष्क्रिय जीवन शैली और अस्वास्थ्यकर आहार...