
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या, अखिल भारत हिन्दू महासभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज अयोध्या धाम स्थित बिड़ला धर्मशाला से हनुमानगढ़ी तक तेरहवीं श्री हनुमान छतरी यात्रा निकाली। छतरी यात्रा का नेतृत्व हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी , तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष एम रमेश बाबू और अखंड आर्यावर्त आर्य त्रिदण्डी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषी त्रिवेदी कर रहे थे। कार्यकर्ता एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम, सौगंध राम की खाई थी मंदिर वहीं बनाया है सौगंध राम की खाते हैं हम हिन्दू राष्ट्र बनायेंगे और जय हिन्दू राष्ट्र के गगनभेदी नारे लगाते हुए हनुमानगढ़ी पहुंचे। वहां पर हनुमानगढ़ी के गद्दीनशी महंत प्रेमदास जी महाराज को छतरी समर्पित कर देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने हनुमानगढ़ी में कार्यकर्ताओं को हिन्दू राष्ट्र निर्माण और रामराज्य स्थापना का संकल्प लिया।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय मंत्री अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि हनुमान छतरी यात्रा आरम्भ होने से पूर्व बिड़ला धर्मशाला में एक जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि हिन्दू महासभा ने जिस तरह 70 वर्षों तक न्यायालय में बाद लड़ने के बाद सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का स्वप्न साकार किया, उसी प्रकार श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा और काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी को विधर्मी प्रतीकों से मुक्त करवाते हुए न्यायिक आदेश से भव्य मंदिर निर्माण का स्वप्न पूरा करने में सफलता अर्जित करेगी। अखंड आर्यावर्त आर्य त्रिदण्डी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषी त्रिवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि हिन्दू महासभा केवल श्रीकृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ मंदिर ही नहीं वरन मुगल शासन काल में ध्वस्त किए गए लाखों मंदिरों और गुरुकुलों को जेहादियों से वापस लेगी और उन सभी पर सनातन धर्म की पताका फहराएगी।
राष्ट्रीय मंत्री अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र के अनुसार जनसभा को हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय मंत्री भगवान सिंह भाटी, राष्ट्रीय मंत्री संजय गिरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता, तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष एम रमेश बाबू, मध्य प्रदेश प्रवक्ता अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार पांडे, हिन्दू विद्यार्थी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक पांडेय और महामंडलेश्वर बाबा महादेव जी सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित करते हुए भारत को ज़ेहदमुक्त बनाने और गुरुकुल शिक्षा परंपरा को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया। आलोक पांडेय ने कहा कि हिन्दू महासभा ही भारत को हिन्दू राष्ट्र बना सकती है, जिसमें सनातनी युवाओं और विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।
अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र ने बताया कि हनुमान छतरी यात्रा की तैयारियों और सफलतापूर्वक आयोजन में हिन्दू महासभा जिलाध्यक्ष रामधन निषाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। छतरी यात्रा में जिला उपाध्यक्ष राहुल निषाद, जिला महामंत्री रेनू सिंह, हेमंत निषाद, जिला बस्ती अध्यक्ष केदार नाथ पाठक, मध्य प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार मिश्र, तमिलनाडु के मुनियास्वामी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता प्रदान की।